लाइव न्यूज़ :

पटना: होली के दिन जेडीयू छात्र नेता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

By गुणातीत ओझा | Updated: March 11, 2020 10:08 IST

अपराधियों ने पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के छात्र नेता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू के छात्र नेता की होली के दिन हत्या, रंजिश के चलते अपराधियों ने दिया घटना को अंजामपटना के पटेल नगर में हत्या की वारदात को दिया गया अंजाम, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी करने में जुटी

पटनाः बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता कन्हैया कौशिक की होली की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र नेता की हत्या को पटना के पटेल नगर में अंजाम दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। बिहार में कन्हैया छात्र जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। कन्हैया एएन कॉलेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि कन्हैया की कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही थी। होली के दिन आरोपियों ने मिलने के बहाने कन्हैया को पटेल नगर बुलाया। मुलाकात के दौरान आरोपियों कन्हैया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। कन्हैया को पांच गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हत्या की इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही इस मामले में जेडीयू नेताओं ने भी आक्रोश जताया। इस पूरे घटना पर छात्र जेडीयू नेता सुनील गुप्ता ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Bihar: JDU leader Kanhaiya Kaushik was shot dead by unidentified miscreants in Patel Nagar in Patna last night. DSP Rajesh Singh Prabhakar says, "Postmortem report awaited. Investigation is underway. The accused will be arrested soon." (10.03.2020) pic.twitter.com/Ev4u9oYz93— ANI (@ANI) March 11, 2020

 

टॅग्स :हत्याकांडबिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा