लाइव न्यूज़ :

13 साल की बच्ची को अगवा कर दो फुट के गुंबद में रखा गया बंद, 88 दिनों के खौफ की दास्तां सुन हिल जाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2019 13:35 IST

आरोपियों किडनैपरों ने जेमी क्लॉस (Jayme Closs) को इस कदर डराया कर रखा था कि जेमी ने डर से भागने की कोशिश ही नहीं की।

Open in App

अमेरिका में एक 13 साल की बच्ची को  किडनैपर ने तकरीबन तीन महीने यानी 88 दिन तक किडनैप करके रखा। बच्ची का नाम जेमी क्लॉस(Jayme Closs) है। किडनैपर ने बच्ची को कमरे में बेड के नीच दो फुट की जगह में छिपाकर रखा था। दो फुट की जगह में उसी बच्ची ने 88 दिन गुजारे।  जेमी को यहां घंटों-घंटों तक बिना खाना, बिना पानी और बाथरूम जाने से रोका जाता था। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इसी किडनैपर ने जेमी के माता-पिता का भी खून किया था। 

इन किडनैपरों ने जैमी को इस कदर डराया कर रखा था कि जेमी ने डर से भागने की कोशिश ही नहीं की। अधिकारियों के मुताबिक, जब किडनैपर जेक थॉमस पैटरसन ने  88 वें दिन केबिन का रिमोट छोड़ दिया, जिसके बाद जैमी को निकलने का रास्ता मिल पाया। रिपोर्ट के मुताबिक उसने पैटरसन के स्नीकर्स को जल्दबाजी में पहन लिया और वह इतनी घबराई हुई थी कि उसने गलत पैर में गलत जूता पहन लिया। एक पड़ोसी ने 911 पर कॉल की और उसके बाद पैटरसन को वहां से गिरफ्तार किया गया। 

13 साल की जैमी ने सुनाई आपबीती

बैरन काउंटी के जिला अटॉर्नी ब्रायन राइट के मुताबिक, "वह(जैमी)सिर्फ 13 साल की है, और यदि आप उसकी आपराधिक शिकायत पढ़ते हैं, तो आप पाएंगे कि अपराधी उसके ऊपर किस तरह से हावी थे। सोमवार को दर्ज कराई गई शिकायत में इस बारे में ज्यादा विस्तार से जानकारी मिलेगी। 

आरोपी पैटरसन पर 21 तारीख को सोमवार को जानबूझकर हत्या के दो मामलों, अपहरण,  हथियार चोरी का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार,पैटरसन, बैरन पश्चिम में एक पनीर फैक्ट्री में काम कर रहा था, जब वह काम करने के अपने रास्ते पर एक स्कूल बस के पीछे रुका और उसने जैमी को देखा। उसने तब फैसला किया कि वह "यही वह लड़की है जिसे किडनैप करेगा।"  तभी उसने फैसला किया कि 'यही वह लड़की है जिसे वह ले जाएगा'। उसने जेमी को किडनैप करने के लिए उसके घर के दो चक्कर लगाए लेकिन दोनों बार वह असफल हो गया। 

 15 अक्टूबर की हुआ था किडनैपिंग

 15 अक्टूबर को उसने तीसरी बार कोशिश की। काले रंग के कपड़े पहने और चेहरे पर मुखौटा और दस्ताने दोनों लगाए।  उसने जासूसों को बताया कि उसने लाइट काट दी थी और ट्रंक को खोलना वाली तार भी हटा दी और रात एक बजे से ठीक पहले जैमी के घर की तरफ बढ़ा। 

जैमी ने पुलिस को बतया कि आरोपी को देखकर कुत्ता भौंकने लगा था। उसने अपने माता-पिता को जगाया। उसके पिता ने सबको गले लगाया और माँ को बाथरूम में छिपाया। उसके पिता सामने के दरवाजे पर गए। शॉटगन धमाके की आवाज सुनकर जैमी ने कहा कि वह जानती है कि उसका पिता मर चुके हैं। पैटरसन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने जेम्स क्लॉस को सामने वाले दरवाजे से गोली मारी थी, फिर एक दूसरे धमाके के साथ लॉक को उड़ा दिया और फिर उसके मां की भी हत्या कर दी। 

शिकायत के मुताबिक, जेक पैटरसन ने बताया कि इस पूरे घटना में सिर्फ चार मिनट का वक्त लगा था। पैटरसन ने जेमी को बाहर खींचा और उसे अपने ट्रंक में डाल दिया। इसके बाद उसे गॉर्डन में अपने केबिन में ले गया। 

जैमी ने पुलिस को बताया कि वह काफी रो रही थी। लेकिन रोती हुई जैमी ने आरोपी के कपड़े उतारे और उसके बहन के पायजामे को पहनने का आदेश दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इतने महीनों तक अपने केबिन में पैटरसन ने जेमी के साथ और क्या-क्या किया है। अभी सरकारी वकीलों ने उस पर यौन शोषण के आरोप नहीं लगाए हैं। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद