लाइव न्यूज़ :

Jawaharlal Nehru Stadium Collapsed: पंडाल गिरने से आठ से अधिक लोग हुए घायल, कई के दबने की आशंका

By धीरज मिश्रा | Updated: February 17, 2024 12:40 IST

Delhi Jawaharlal Nehru Stadium Stage Collapse: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल गिरने से आठ से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, 8 से अधिक घायल घायलों को इलाज के लिए एम्स किया गया रैफर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद

Jawaharlal Nehru Stadium Stage Collapse: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल गिरने से आठ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के द्वारा दी गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि कई पंडाल गिरने से नीचे दबे हुए हैं। राहत-बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

शादी के लिए तैयार हो रहा था पंडाल मिली जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शादी के लिए गेट नंबर-2 पर एक पंडाल तैयार हो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जोर की आवाज हुई और पंडाल गिर गया। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मजदूरों के अनुसार, जिस वक्त यह घटना घटी अधिकतर मौजूद खाना खा रहे थे।

यहां से लोगों ने पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। मौके पर फायर डिपार्टमेंट की टीम भी पहुंची है।

रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी फायर डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में जिस जगह पर पंडाल गिरा है वहां पर लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। क्रेन की मदद से पंडाल को हटाया जा रहा है। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट 2 पर हुई। यहां पर शादी समारोह के लिए लगाया जा रहा एक पंडाल गिर गया।

लगभग 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन सभी को फिलहाल हटा दिया गया और इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर दिल्ली पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौजूद हैं।

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मेडिकल तकनीशियन-आपातकालीन सेवा आसिफ अंसारी ने बताया कि 10-12 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह