लाइव न्यूज़ :

जवाहर बाग कांड: नौ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती एवं कुर्की वारंट जारी

By भाषा | Updated: July 2, 2019 13:31 IST

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर मथुरा जिला प्रशासन ने जवाहर बाग में जब 2016 में अतिक्रमणकारियों को हटाने का प्रयास किया तो इस दौरान हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और कई अतिक्रमणकारियों की मौत हो गई थी। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक अदालत ने तीन वर्ष पूर्व हुए जवाहर बाग मामले संबंधी सुनवाई से अनुपस्थित रहे नौ अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती एवं कुर्की वारंट जारी किए हैं। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरकारी जवाहर बाग पर कब्जा करने वालों ने मार्च 2016 में सदर तहसील में कुछ अधिवक्ताओं तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की थी।

इस मामले में 35 आरोपियों को सोमवार को हाजिर होना था, लेकिन जमानत पर रिहा आरोपी प्रेमचंद, रमेश गुप्ता, राम किशन गुप्ता, झबली, दिनेश, रामगुन, रोशन, सिद्धनाथ और रामचंद मौर्य अदालत में पेश नहीं हुए। उन्होंने बताया कि अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वितीय जहेंद्र पाल सिंह ने इन नौ आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती एवं कुर्की वारंट जारी किए हैं।

अब इन सभी के खिलाफ अलग से सुनवाई की जाएगी, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई 15 जुलाई को होगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एल के गौतम ने बताया कि इनके अलावा जवाहर बाग कांड से जुड़े हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में भी 88 आरोपी हाजिर हुए थे। इस मामले में अब सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तारीख दी गई है।

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर मथुरा जिला प्रशासन ने जवाहर बाग में जब 2016 में अतिक्रमणकारियों को हटाने का प्रयास किया तो इस दौरान हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और कई अतिक्रमणकारियों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा