लाइव न्यूज़ :

Jaunpur Crime News: 1.65 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नगर पालिका परिषद जौनपुर में लेखाधिकारी और लिपिक पर शिकंजा, अधिशासी अधिकारी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 14:12 IST

Jaunpur Crime News: वाराणसी की एसीओ टीम के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मामले में अधिशासी अधिकारी (ईओ), लेखाधिकारी व लिपिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ईओ फरार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनगर पालिका में अपने लंबित भुगतान के लिए ईओ पवन कुमार से संपर्क किया।प्रथम किस्त दस लाख रुपये जारी करने के एवज में साढ़े 16ह प्रतिशत कमीशन की मांग की।लेखाधिकारी तारकेश्वर नाथ सिंह से मिलकर कमीशन राशि बतौर रिश्‍वत देने को कहा।

Jaunpur Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जौनपुर में छापा मारकर लेखाधिकारी और उसके सहयोगी लिपिक को एक लाख 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वाराणसी की एसीओ टीम के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मामले में अधिशासी अधिकारी (ईओ), लेखाधिकारी व लिपिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ईओ फरार हो गया है।

प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि थाना नगर कोतवाली जौनपुर के जहांगीराबाद निवासी ठेकेदार रामानंद गुप्ता ने नगर पालिका में अपने लंबित भुगतान के लिए ईओ पवन कुमार से संपर्क किया। ईओ ने प्रथम किस्त दस लाख रुपये जारी करने के एवज में साढ़े 16ह प्रतिशत कमीशन की मांग की।

सिंह ने बताया कि उन्होंने (ईओ ने) इसके लिए लेखाधिकारी तारकेश्वर नाथ सिंह से मिलकर कमीशन राशि बतौर रिश्‍वत देने को कहा। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीओ, वाराणसी से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसीओ टीम आज जौनपुर पहुंची और पूरी योजना तैयार कर रिश्वत की राशि एक लाख 65 हजार रुपये लेखाधिकारी तारकेश्वर सिंह को देने के लिए कहा।

उन्‍होंने बताया जब ठेकेदार रिश्‍वत की राशि देने लगा तो लेखाधिकारी के इशारे पर वहां मौजूद लिपिक शनी बाल्मीकि ने बैग पकड़ा। इस दौरान टीम ने रंगे हाथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसीओ प्रभारी ने बताया कि टीम दोनों को लेकर लाइन बाजार थाने गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा