लाइव न्यूज़ :

जशपुरः झगड़ा से तंग आकर मां गई मायका, रोज शराब पीकर हंगामा करते थे 50 वर्षीय पिता, 15 साल की बेटी ने कुल्हाड़ी से काटा, पड़ोस में जाकर रोने लगी और कहा-बापू को मार दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2025 12:11 IST

पुलिस को 22 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी ने कुल्हाड़ी मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस दल को गांव रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।रोने लगी और बताया कि किसी ने पिता को मार दिया और सिर से खून बह रहा है।बालिका के बयान पर संदेह था इसलिए उसकी मां के सामने उससे पूछताछ की गई।

जशपुरःछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में 15 वर्षीय बेटी को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बेटी को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा आए दिन शराब पीकर मार—पीट करने से परेशान होकर बेटी ने यह कदम उठाया है। सिंह ने बताया कि पुलिस को 22 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी ने कुल्हाड़ी मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है।

सूचना के बाद पुलिस दल को गांव रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की जांच में जानकारी मिली कि 21 अप्रैल की रात लगभग 9:30 बजे व्यक्ति की बेटी अपने घर से निकलकर पड़ोस के एक परिवार के पास जाकर रोने लगी और बताया कि किसी ने उसके पिता को मार दिया और उसके सिर से खून बह रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बालिका के बयान पर संदेह था इसलिए उसकी मां के सामने उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बालिका ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सिंह ने बताया कि बालिका के बयान के अनुसार, उसके पिता आए दिन शराब के नशे में उससे और उसकी मां के साथ मारपीट करते थे।

जिससे परेशान होकर उसकी मां 21 अप्रैल की शाम पांच बजे अपने मायके चली गई। सिंह ने बताया कि इसके बाद बालिका का पिता बाहर चला गया और रात लगभग नौ बजे नशे में घर लौट कर वह बालिका से मारपीट करने लगा।

उन्होंने बताया कि आवेश में आकर बालिका ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर में वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि बालिका को बृहस्पतिवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास