लाइव न्यूज़ :

Jashpur gang rape: 17 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार, मनोज कुमार और प्रवीत पैंकरा अरेस्ट, चार नाबालिगों पर शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2024 18:18 IST

Jashpur gang rape: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस में शिकायत की कि चार जून की रात में गांव में एक शादी समारोह से जब उनकी बेटी एक अन्य लड़की के साथ घर लौट रही थी, तभी रात 12 बजे मनोज कुमार और दो अन्य नाबालिग लड़कों ने उन्हें घेर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।आरोपी लड़कों ने जंगल में पीड़िता के साथ बलात्कार किया।मनोज कुमार (24) और प्रवीत पैंकरा (21) को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार नाबालिगों को पकड़ा है।

Jashpur gang rape: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 वर्षीय बालिका के साथ कथित रूप से हुये सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, तथा इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक बालिका से बलात्कार के आरोप में सुरक्षाबलों ने मनोज कुमार (24) और प्रवीत पैंकरा (21) को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार नाबालिगों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस में शिकायत की कि चार जून की रात में गांव में एक शादी समारोह से जब उनकी बेटी एक अन्य लड़की के साथ घर लौट रही थी, तभी रात 12 बजे मनोज कुमार और दो अन्य नाबालिग लड़कों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक लड़की वहां से भागने में सफल रही, बाद में आरोपी लड़कों ने जंगल में पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद दूसरा आरोपी प्रवीत पैंकरा भी अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उन्होंने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया और घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को इसकी की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 16 से 17 वर्ष के चार लड़कों को भी पकड़ा है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा