Jashpur gang rape: 17 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार, मनोज कुमार और प्रवीत पैंकरा अरेस्ट, चार नाबालिगों पर शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2024 18:18 IST2024-06-06T18:17:26+5:302024-06-06T18:18:35+5:30

Jashpur gang rape: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस में शिकायत की कि चार जून की रात में गांव में एक शादी समारोह से जब उनकी बेटी एक अन्य लड़की के साथ घर लौट रही थी, तभी रात 12 बजे मनोज कुमार और दो अन्य नाबालिग लड़कों ने उन्हें घेर लिया।

Jashpur Gang rape 17 year old girl, Manoj Kumar and Praveet Pankra arrest four minors arrested | Jashpur gang rape: 17 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार, मनोज कुमार और प्रवीत पैंकरा अरेस्ट, चार नाबालिगों पर शिकंजा

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।आरोपी लड़कों ने जंगल में पीड़िता के साथ बलात्कार किया।मनोज कुमार (24) और प्रवीत पैंकरा (21) को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार नाबालिगों को पकड़ा है।

Jashpur gang rape: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 वर्षीय बालिका के साथ कथित रूप से हुये सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, तथा इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक बालिका से बलात्कार के आरोप में सुरक्षाबलों ने मनोज कुमार (24) और प्रवीत पैंकरा (21) को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार नाबालिगों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस में शिकायत की कि चार जून की रात में गांव में एक शादी समारोह से जब उनकी बेटी एक अन्य लड़की के साथ घर लौट रही थी, तभी रात 12 बजे मनोज कुमार और दो अन्य नाबालिग लड़कों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक लड़की वहां से भागने में सफल रही, बाद में आरोपी लड़कों ने जंगल में पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद दूसरा आरोपी प्रवीत पैंकरा भी अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उन्होंने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया और घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को इसकी की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 16 से 17 वर्ष के चार लड़कों को भी पकड़ा है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Web Title: Jashpur Gang rape 17 year old girl, Manoj Kumar and Praveet Pankra arrest four minors arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे