जमुईः सामने आया सीरियल किसर, जबर्दस्ती महिला को किस करने लगा, वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी, देखें 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2023 17:19 IST2023-03-13T17:18:37+5:302023-03-13T17:19:17+5:30

वीडियो में एक मनचला जमुई सदर अस्पताल में दीवार फांद कर पहुंचा और कैंपस में फोन पर बात कर रही महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने लगा।

jamui Serial kisser young man kisses unknown women and girls runs away video viral on social media see | जमुईः सामने आया सीरियल किसर, जबर्दस्ती महिला को किस करने लगा, वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी, देखें 

युवक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला।

Highlightsमहिला और लड़कियों को अचानक किस कर भाग जाता है।महिला ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला।

पटनाः सीरियल किलर की चर्चायें तो सभी ने सुना है, लेकिन अब बिहार में एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह सीरियल किसर एक युवक है जो अंजान महिला और लड़कियों को अचानक किस कर भाग जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक मनचला जमुई सदर अस्पताल में दीवार फांद कर पहुंचा और कैंपस में फोन पर बात कर रही महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तब वह युवक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला। महिला ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई के सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सदर हॉस्पिटल के बहार एक महिला मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच एक युवक पीछे से आता है और जबर्दस्ती महिला को किस करने लगता है। महिला जब तक कुछ समझ पाती युवक महिला को जबरन किस कर फरार हो जाता है।

इस मनचले की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए। जिसने भी यह वीडियो देखा उसने हॉस्पिटल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। और तो और घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी न तो अस्पताल प्रबंधन और ना ही जमुई पुलिस उस मनचले के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाई है।

घटना के बाद पीड़ित महिला स्वास्थ्यकर्मी ने जमुई थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2015 से चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप सदर अस्पताल में कार्यरत है। पिछले 7-8 साल में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई।

वहीं मामला दर्ज होते ही जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करेगी। एसडीपीओ ने कहा कि महिला पूरी तरह से सुरक्षित है।

Web Title: jamui Serial kisser young man kisses unknown women and girls runs away video viral on social media see

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे