लाइव न्यूज़ :

40 साल की चाची पर आया 21 वर्षीय भतीजे का दिल, शादी की, परिवार वालों ने डांटा तो चले गए कोलकाता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2022 19:19 IST

बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना इलाके के ताराकूरा गांव का मामला है. पुलिस गांव पहुंचकर दोनों को कब्जे में ले लिया.

Open in App
ठळक मुद्देमुखिया एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी.गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी.21 वर्षीय निरंजन कुमार कोलकाता के जूट फैक्ट्री में रहकर काम करता था.

पटनाः बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना इलाके के ताराकूरा गांव में सामाजिक रिश्ते की परवाह किए बिना चाची और भतीजे ही एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए. 40 साल की महिला को 21 साल के युवक को एक कमरे में गांव वालों ने पकड़ा.

इसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी. इसके बाद पुलिस गांव पहुंचकर दोनों को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि ताराकुरा गांव निवासी 21 वर्षीय निरंजन कुमार कोलकाता के जूट फैक्ट्री में रहकर काम करता था. लॉकडाउन में गांव लौटा तो यहीं रह गया. इसी दौरान गांव में चाचा की पत्नी से ही आंख चार हो गया. दोनों के बीच लंबी-लंबी बातें होने लगी. मिलना-जुलना शुरू हो गया.

दोनों के बीच दोस्ती कुछ समय बाद प्रेम में बदल गई. महिला की उम्र करीब 40 साल है और उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बेटी 9 साल की है. दोनों में प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वे न सिर्फ एक दूसरे से चोरी छिपे मिलने लगे बल्कि महिला रात के अंधेरे में युवक को अपने घर भी बुलाने लगी.

इसी दौरान नए साल के दिन युवक उस महिला के घर पर गया था लेकिन इसकी भनक गांव के कुछ लोगों को लग गई. गांव के कई लोगों ने सुबह सुबह महिला के घर को घेर लिया और लड़के को महिला के साथ पकड़ लिया. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की रजामंदी जताई तो सजा के तौर पर दोनों की शादी करा दी गई.

इसी दौरान पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी. वहीं, किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाने के लिए पुलिस प्रेमी जोडे़ को थाना ले आई. बाद में बालिग रहने के कारण दोनों को मुक्त कर दिया गया. प्रेमी निरंजन कुमार ने बताया कि छह माह से दोनों शादी करने की फिराक में थे.

31 दिसंबर को दोनों ने शादी कर ली. इस शादी से माता-पिता खुश नहीं हैं. दोनों को घर में प्रवेश नहीं करने दिया. इसलिए दोनों कोलकाता में भाडा पर कमरा लेकर रहेंगे. बताया जाता है कि महिला की शादी हुए 27 वर्ष हो चुका है. महिला के पति के दूसरे प्रदेश में दूसरी शादी कर लेने की बात कही जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट