लाइव न्यूज़ :

जमुई: दंपति ने टोटका कर मार डाला?, डायन होने के शक में 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी पर धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 13:17 IST

Jamui Bihar: पुलिस अधीक्षक मदन कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गांववालों ने दंपति को एक सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी के रूप में हुई है।हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच जारी है।

Jamui Bihar:बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर डायन होने के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना झाझा थानाक्षेत्र क चिल्को गांव की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक मदन कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गांववालों ने दंपति को एक सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी। उन्होंने हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच जारी है।

मृतक के बेटे रंजीत भुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि मसान घाट के रहने वाले अशोक भुल्ला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार में एक व्यक्ति की बीमार पड़ने पर मौत हो गई थी, जिसको लेकर दंपति पर टोटका करने का आरोप लगा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई