लाइव न्यूज़ :

जमुईः चकाई थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 16 लाख लूटे, हथियार निकाले और कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लिया, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2023 16:11 IST

जमुई एसपी शौर्य सुमन ने क्राइम कंट्रोल करने को लेकर टाउन थाने में एक बैठक बुलाई थी और बैठक में खासकर बैंक की सुरक्षा को लेकर चर्चा भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदो बाइक पर सवार पांच की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।चौकीदार और फिर कैशियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया।लॉकर खुलवाया और उसमें रखे 12 लाख का गोल्ड सहित 16 लाख लूट लिए।

पटनाः बिहार में बैंक लूट की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कहीं ना कहीं बैंक लूट की घटनाएं घट जा रही हैं। इसी कडी में जमुई जिले के चकाई थाना से महज 500 दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाडे़ भारतीय स्टेट बैंक से 16 लाख रुपये लूट ली। मंगलवार सुबह सुबह-सुबह कर्मचारियों ने चकाई बैंक को जैसे ही खोला।

बाइक पर 5 लोग आए और बैंक के अंदर दाखिल हुए। अंदर का माहौल देखने के बाद सभी ने हथियार निकाले और कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद लगभग 16 लाख में 12 लाख का गोल्ड और नकदी लेकर गिरिडीह की ओर भाग निकले। बताया जाता है कि मंगलवार को बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

अपराधियों ने पहले चौकीदार और फिर कैशियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद लॉकर खुलवाया और उसमें रखे 12 लाख का गोल्ड सहित 16 लाख लूट लिए। घटना की जानकारी के बाद चकाई थाने की पुलिस और एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक के साथ बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जमुई एसपी शौर्य सुमन ने क्राइम कंट्रोल करने को लेकर टाउन थाने में एक बैठक बुलाई थी और उस बैठक में खासकर बैंक की सुरक्षा को लेकर चर्चा भी की थी। उसके बावजूद इस लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली