लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुरः प्यार में बाधक बने पति और ससुर को महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट, आरोपी महिला चार बेटियों की मां

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2022 18:24 IST

पति ने यह सब देख लिया. इसका विरोध किया तो पत्नी दीपा (32 वर्ष) ने प्रेमी जितेन (30 वर्ष) के साथ मिलकर पति राजू मोहंती (38 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी.

Open in App
ठळक मुद्दे सो रहे ससुर सुशील मोहंती (65 वर्ष) को भी मार डाला.पिता-पुत्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रांचीः झारखंड के जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें प्यार में बाधक बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति और ससुर को मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय लोगों की सूचन पर बागबेड़ा थाना की पुलिस ने घर से पिता-पुत्र का शव बरामद किया है.

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला दीपा को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने से पहले महिला प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी. अचानक पति ने यह सब देख लिया. इसका विरोध किया तो पत्नी दीपा (32 वर्ष) ने प्रेमी जितेन (30 वर्ष) के साथ मिलकर पति राजू मोहंती (38 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी.

इसके बाद बाहर दुकान में सो रहे ससुर सुशील मोहंती (65 वर्ष) को भी मार डाला. वहीं पिता-पुत्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. आरोपी महिला चार बेटियों की मां है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार पति और ससुर की हत्या करने के बाद पत्नी दीपा ने शव को कमरे में रखा. इसके बाद फिर अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाया. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिलवाणन ने बताया कि दीपा और उसके प्रेमी जितेन ने मिलकर राजू मोहंती व उसके पिता सुशील मोहंती की गला दबाकर हत्या की है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जितेन दो माह से दीपा के मकान में किराये पर रह रहा था. इस बीच दोनों में प्रेम हो गया था. दोनों को शारीरिक संबंध बनाते राजू ने देख लिया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली