लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुरः शक्तिवर्धक दवा खाकर पति बनाना चाहता था संबंध, पत्नी ने किया मना तो सुबह 3 बजे चाकू से गला रेतकर हत्या की

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2025 17:38 IST

गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद वह मौके से फरार हो गया और चाकू को डोबो थाना इलाके में फेंक दिय।

Open in App
ठळक मुद्देमामले का खुलासा तब हुआ जब सूर्योदय होने पर बच्चे स्कूल जाने के लिए नींद से जगे। मनीषा कौर की सास जब जगी तो देखा की उनकी बहू अभी तक उठी नहीं है और कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। कमरे के अंदर गई तो देखा की उनका बेटा नहीं है और बहू बेड पर सोई हुई है।

रांचीः झारखंड में जमशेदपुर के गोलमुरी की नामदा बस्ती में घटित एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। आरोपी पति गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शक्तिवर्धक दवा खाकर आता था तो पत्नी मनीषा कौर संबंध बनाने नहीं देती थी। तब उसे लगता था कि उसकी बीवी का किसी और मर्द से चक्कर है इसलिए मुझे अपने पास आने नहीं देती है। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सागर ने शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे चाकू से गला रेतकर बीवी की हत्या कर दी। गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद वह मौके से फरार हो गया और चाकू को डोबो थाना इलाके में फेंक दिय। मामले का खुलासा तब हुआ जब सूर्योदय होने पर बच्चे स्कूल जाने के लिए नींद से जगे।

27 साल की मृतका मनीषा कौर की सास जब जगी तो देखा की उनकी बहू अभी तक उठी नहीं है और कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। जब वह कमरे के अंदर गई तो देखा की उनका बेटा नहीं है और बहू बेड पर सोई हुई है। जब सास बहू को उठाने गई तो पैरों तले जमीन खीसक गई। उन्होंने देखा कि बेड खून से लथपथ है।

उन्होंने शोर मचाया तब लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

वारदात के 8 घंटे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। पुलिसिया जांच में पता चला है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर ने अपनी पत्नी मनीषा की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि गुरप्रीत अपनी पत्नी को शक की नजर से देखता था।

उसे लगता था कि उसकी बीवी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू को डोबो पुल के नीचे से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से पत्नी पर शक करता था, पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध होने की बात को लेकर वह मानसिक तनाव में जी रहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?