लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुरः 15 वर्षीय बेटी ने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को हथौड़े और प्रेशर कुकर से वार करके मारा, जानें क्या था इनका कसूर

By भाषा | Updated: August 10, 2022 19:31 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने 24 घंटे से भी कम समय में मामले को सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि लड़की और उसके प्रेमी को मंगलवार सुबह बिरसानगर थानाक्षेत्र के ओमनगर में उसके किराए के घर से पकड़ लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देटेल्को थानाक्षेत्र के मैनीफिट में घर में खून से लथपथ मिले और उनकी 15 वर्षीय बेटी लापता थी।प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली थी, लेकिन उसके माता-पिता जाग गए।पिता (42) और मां (35) ने रोका तो आरोपियों ने पीट-पीटकर उन्हें मार डाला।

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में एक किशोरी ने अपने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता को हथौड़े और प्रेशर कुकर से वार करके मार डाला। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने माता पिता को इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने उसे घर छोड़ने और उससे शादी करने से रोक दिया था।

पुलिस ने बताया कि दंपति सोमवार को टेल्को थानाक्षेत्र के मैनीफिट में घर में खून से लथपथ मिले और उनकी 15 वर्षीय बेटी लापता थी। पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने 24 घंटे से भी कम समय में मामले को सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि लड़की और उसके प्रेमी को मंगलवार सुबह बिरसानगर थानाक्षेत्र के ओमनगर में उसके किराए के घर से पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि लड़की रविवार रात अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली थी, लेकिन उसके माता-पिता जाग गए। अधिकारी ने कहा कि उसके पिता (42) और मां (35) ने उन्हें जाने से रोका तो आरोपियों ने हथौड़े और प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर उन्हें मार डाला।

उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटर से भाग निकली। पुलिस ने कहा कि हथौड़ा, खून से सना प्रेशर कुकर और स्कूटर बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा