लाइव न्यूज़ :

टारगेट किलिंग की योजना बना रहा हाइब्रिड आतंकी जफर अरेस्ट, दो पिस्टल, 4 मैगजीन, 22 राउंड और ग्रेनेड बरामद, 1.81 लाख रुपये जब्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 15, 2022 17:19 IST

पुलिस को हाइब्रिड आतंकी के पास से दो पिस्टल (ग्लॉक), 4 मैगजीन पिस्टल ग्लॉक, 22 राउंड और एक ग्रेनेड मिला है। उससे एक लाख 81 हजार आतंकी गतिविधियों के लिए जमा किया गया फंड भी बरामद हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देजफर ने आतंकी संगठनों के साथ अपनी घनिष्ठता और अपराध कबूल कर लिए हैं।ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया गया है। रियासी पुलिस ने 58 आरआर और सीआरपीएफ की 126 बटालियन की टीमों संग अंगराला जंगल में संयुक्त अभियान चलाया।

जम्मूः टारगेट किलिंग की योजना बना रहे हाइब्रिड आतंकी जफर को हमले से पहले ही रियासी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं उसके कब्जे से काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकी जफर से पूछताछ की जा रही है और इसके आधार पर और कई गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

रियासी में सक्रिय दूसरे आतंकी सहयोगियों के बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन माहौर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रियासी की माहौर तहसील का रहने वाला जफर इकबाल पुत्र करीम बख्श पाकिस्तान में आतंकी आकाओं के संपर्क में है।

आरोपी का भाई मोहम्मद इशाक आतंकी गुट संगठन लश्करे तौयबा में शामिल था, जो कि राजौरी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उसका एक रिश्तेदार अब्दुल रशीद पाकिस्तान में है और आतंकी समूहों के साथ काम कर रहा है।

इस संबंध में रियासी पुलिस ने 58 आरआर और सीआरपीएफ की 126 बटालियन की टीमों संग अंगराला जंगल में संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी कर उक्त आरोपी जफर इकबाल को प्लासू नाला से गिरफ्तार कर लिया। उससे निरंतर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान जफर ने आतंकी संगठनों के साथ अपनी घनिष्ठता और अपराध कबूल कर लिए हैं।

आतंकी के खुलासे पर एक ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस को हाइब्रिड आतंकी के पास से दो पिस्टल (ग्लॉक), 4 मैगजीन पिस्टल ग्लॉक, 22 राउंड और एक ग्रेनेड मिला है। उससे एक लाख 81 हजार आतंकी गतिविधियों के लिए जमा किया गया फंड भी बरामद हुआ है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा