लाइव न्यूज़ :

'मौत, मेरी जिंदगी में आ जाओ...', डीजी हेमंत लोहिया की हत्या का आरोपी अवसादग्रस्त है? पुलिस को मिली डायरी में लिखी है कई हैरान करने वाली बातें

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2022 13:28 IST

जम्मू कश्मीर के महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या का आरोपी यासिर अहमद पकड़ा गया है। इस बीच पुलिस को उससे जुड़ी एक डायरी मिली है, जिसमें कई बातें लिखी हैं जो इस ओर इशारा करती हैं कि वह अवसादग्रस्त और उग्र मिजाज का है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के आरोपी यासिर अहमद की डायरी पुलिस को मिली।सूत्रों के अनुसार इस डायरी से संकेत मिलता है कि 23 साल का यासिर अहमद अवसादग्रस्त था।यासिर अहमद को मंगलवार दिन में पुलिस ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के आरोपी उनके ही घरेलू सहायक के उग्र मिजाज का होने और अवसादग्रस्त होने की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 साल के यासिर अहमद नाम के इस आरोपी से जुड़ी एक डायरी हाथ लगी है जिसमें कई ऐसी बातें लिखी हैं जो उसके किसी अवसाद में होने की ओर इशारा करती हैं।

सूत्रों के अनुसार एक जगह लिखा है- 'प्रिय मौत...मेरी जिंदगी में आ जाओ।' वहीं एक जगह लिखा है- 'मैं दुखी हूं...मेरा दिन, हफ्ता, महीना, साल और जिंदगी खराब समय देख रहे हैं।' बता दें कि यासिर अहमद पर 57 वर्षीय हेमंत लोहिया की हत्या के आरोप हैं। घटना सोमवार रात हुई। पुलिस को अब तक कोई आतंकी लिंक नहीं मिला है। हालांकि, एक आतंकी गुट पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने खुद इसकी जिम्मेदारी ली है।

यासिर अहमद की डायरी में अवसाद के कई संकेत

पुलिस के अनुसार यासिर अहमद की मिली डायरी में हिंदी में एक गाना लिखा है, जिसका शीर्षक है- 'भुला देना मुझे' ('मुझे भूल जाओ')। अन्य पन्नों पर छोटे-छोटे वाक्य और नोट्स लिखे हुए हैं। इसमें कई बातें लिखी हैं, जैसे- 'मैं अपने जीवन से नफरत करता हूं', 'जीवन सिर्फ दुःख है...।' एक चार्ट भी बना हुआ है जिसमें फोन की बैट्री की बनाई हुई तस्वीर है और लिखा है- 'मेरी जिंदगी 1%.'

इसमें आगे लिखा है, प्यार 0%, तनाव 90%, उदासी 99%, नकली मुस्कान 100%.' इसके अलावा 'जिंदगी' शीर्षक वाले एक और नोट जिसके लिखने की सही तारीख का जिक्र नहीं है, उसमें लिखा है- 'मैं जैसी जिंदगी जी रहा हूं, मुझे उससे कोई समस्या नहीं है... समस्या इस बात से है कि आगे हमारा क्या होगा।'

छह महीने से हेमंत लोहिया के लिए कर रहा था काम

पुलिस की अब तक की जांच में कहा गया है कि रामबन का रहने वाला यासिर अहमद छह महीने से पुलिस अधिकारी के घर पर काम कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और अवसाद में भी था।'

पुलिस ने साथ ही कहा कि शुरुआती जांच में कोई आतंकी एंगल के स्पष्ट सबूत नहीं मिले है लेकिन मामले की गहन जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ये हत्या ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर