लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुबह निकली बेटी की डोली, दोपहर को पिता की अर्थी

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 9, 2018 15:14 IST

बेटी की शादी की खुशी को तो शादी वाली रात ही ग्रहण लग गया था जब शादी समारोह के दौरान उसके पिता की तीन शराबी युवकों ने सबके सामने मामूली विवाद पर हत्या कर दी थी।

Open in App

जम्मू, 9 नवम्बरः क्या सच में मानवता इतनी क्रूर हो सकती है कि जिस घर से सुबह बेटी की डोली निकली, उस घर से दोपहर को पिता की अर्थी को कांधा देने नवविवाहिता बेटी और दामाद को भी शिरकत करनी पड़ी। डोली के समय बेटी की आंखों में जो आंसू थे वे भी खुद असमंजस में थे कि वे पिता का घर छोड़ने के दर्द को बयां कर रहे थे या फिर अपने पिता की मौत के दर्द को। बेटी की शादी की खुशी को तो शादी वाली रात ही ग्रहण लग गया था जब शादी समारोह के दौरान उसके पिता की तीन शराबी युवकों ने सबके सामने मामूली विवाद पर हत्या कर दी थी।

जम्मू के बोहड़ी स्थित रिजॉर्ट के पास स्थित बियर बार से निकले तीन युवकों ने दुल्हन की आंखों के सामने उसके पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। समारोह स्थल पर मौजूद लोगों ने नशे में धुत्त तीन हमलावरों में से एक को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की पहचान फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में तैनात मैनेजर दलीप लंगर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रैनावाड़ी (कश्मीर) के रहने वाले हैं, तो इन दिनों खानपुर, नगरोटा (जम्मू) में रह रहे थे।

वारदात दीपावली की रात को केके रिजॉर्ट में हुई। दलीप लंगर की बेटी की शादी गुरुवार आठ नवंबर को होनी थी। ऐसे में एक दिन पहले दीपावली की रात मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। दलीप के परिजन और रिश्तेदार वहां नाच-गा रहे थे।

इसी बीच, रिसॉर्ट के साथ लगते एक बियर बार में से तीन युवक गालीगलौज करते हुए बाहर निकले। युवकों की अश्लील बातों को सुनकर दलीप युवकों के पास गए और इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न करने को कहा। इस पर तीनों युवक भड़क गए और तेजधार हथियार से दलीप पर हमला कर दिया।

वारदात के बाद मौके से भाग रहे एक आरोपित को वहां मौजूद लोगों ने दबोच लिया, जबकि दो अन्य भाग निकले। आनन-फानन दलीप को जीएमसी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दलीप की मौत की सूचना मिलते ही पौणीचक्क चौकी प्रभारी सुमित मंगोत्रा मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों को वहां बुलाकर सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान शमशेर लाल निवासी रायपुर जागीर, आशीष सैनी निवासी सरोर और जोध सिंह निवासी अकलपुर के रूप में हुई है।

पिता की हत्या के बावजूद तय कार्यक्रम के अनुसार, बेटी की गुरुवार को शादी कर दी गई। केवल शादी स्थल को बदलकर दलीप के खानपुर, नगरोटा स्थित घर पर किया गया। और फिर मानवता उस समय शर्मसार र्हुअ जब शुक्रवार सुबह जिस घर से बेटी की डोली निकली, दोपहर को उसी घर से दुल्हन के पिता की अर्थी भी निकली।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े