लाइव न्यूज़ :

आतंकियों के मददगार निलंबित पुलिस अफसर दविंदर सिंह की हिरासत अवधि तीन अप्रैल तक बढ़ी

By भाषा | Updated: March 30, 2020 17:01 IST

दविंदर सिंह को हिजबुल के दो आतंकवादियों को अपने वाहन से कथित तौर पर ले जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे जनवरी में जम्मू कश्मीर पुलिस ने निलंबित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदविंदर सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में इसी साल श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया था।दविंदर सिंह की हिरासत अवधि दिल्ली की एक अदालत ने तीन अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।

नई दिल्ली। हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को अपने साथ एक वाहन से लेकर जाने के दौरान इसी साल श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की हिरासत अवधि दिल्ली की एक अदालत ने तीन अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार जैन ने दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सिंह की हिरासत अवधि बढ़ा दी।

पुलिस ने कहा था कि इसी मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों जावेद इकबाल, सैयद नावीद, मुश्ताक और इमरान शैफी मीर के साथ सामने पूछताछ करानी है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘जांच अधिकारी की बात सुनी और रिकॉर्ड को ध्यान में रखा। और पूछताछ, अन्य आरोपियों की पहचान तथा सह-आरोपियों के साथ जिरह के लिए पुलिस हिरासत अवधि बढ़ाई जाती है।’’

अदालत ने पुलिस से कहा कि वह प्रत्येक 48 घंटे के बाद सिंह की मेडिकल जांच कराती रहे। बचाव पक्ष के वकील प्रशांत प्रकाश ने कहा कि बड़े साजिश का पर्दाफाश करने, आरोपी की भूमिका के साथ ही वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और अन्य आरोपियों की पहचान करने आदि के लिए सिंह को अभी और हिरासत में रखने की जरूरत है। पुलिस ने अदालत से कहा कि इस मामले में मुख्य षडयंत्रकारी की पहचान स्थापित/सुनिश्चित करने के लिए भी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत