लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir ki khabar: नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की रातभर गोलाबारी, 10 वर्षीय लड़की सहित दो घायल

By भाषा | Updated: April 15, 2020 14:31 IST

पाक सेना जम्मू-कश्मीर में लगातार गोलीबारी कर रही है। कल रात 2 लोग घायल हो गए। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर भगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगोला मांजाकोट सेक्टर के राजधानी क्षेत्र के लामिबारी गांव में नजीर हुसैन के घर पर गिरा जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए। मंज़ूर कोहली के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने दोनों घायलों- 70 वर्षीय रफीक खान और सोनिया शब्बीर को बचाया और जिला अस्पताल राजौरी ले गए।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा रात भर की गई गोलाबारी में 10 वर्षीय एक लड़की सहित एक परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से मोर्टार का एक गोला मांजाकोट सेक्टर के राजधानी क्षेत्र के लामिबारी गांव में नजीर हुसैन के घर पर गिरा जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि भीषण गोलाबारी के बीच स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी मंज़ूर कोहली के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने दोनों घायलों- 70 वर्षीय रफीक खान और सोनिया शब्बीर को बचाया और जिला अस्पताल राजौरी ले गए। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात पास के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर के अलावा इस सेक्टर के अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रुक-रुक कर कई घंटों तक होती रही। अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान का पता तुरंत नहीं लग पाया है। पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वाले क्षेत्रों में भी गोलाबारी की, जिससे सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई। गोलीबारी सुबह चार बजे खत्म हुई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरक्राइम न्यूज हिंदीआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा