लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठग रहे गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 23, 2020 19:21 IST

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में पुलिस ने चारों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया और यहां गांधीनगर से पांच नाबालिगों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया।

Open in App

जम्मू कश्मीर पुलिस ने यहां नकली सोने के बिस्किट बेचकर लोगों को ठगने में शामिल तीन सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने का सोमवार को दावा किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की पहचान मोहम्मद शरीफ, फयाद अहमद और शमीर अहमद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उन्हें 75 किलोग्राम नकली सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को झज्जर कोटली थानाक्षेत्र के मनवाल में पुलिस दल ने एक निजी कार को रोका और शरीफ के कब्जे से सोने के नकली बिस्किट बरामद किये। उन्होंने बताया कि शरीफ फयाज और शमीम के साथ जा रहा था। प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि वे सोने की चादर चढ़ी बिस्किट बेचकर लोगों को ठगते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में पुलिस ने चारों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया और यहां गांधीनगर से पांच नाबालिगों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार 29 लाख रूपये की चुरायी हुई चीजें बरामद की गयी हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े