लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir ki khabar: हंदवाड़ा और सोपोर में लश्कर ए तैयबा के चार आतंकवादियों के साथ आतंकी समूह के पांच सदस्य भी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 17:02 IST

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार रात को कुपवाड़ा जिला अंतर्गत हंदवारा इलाके के शालपोरा गांव में खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान लश्कर के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि इनकी पहचान आजाद अहमद भट और अल्ताफ अहमद बाबा के रूप में हुई।वसीम अहमद और जुनैद राशिद गनी को सादिक कॉलोनी सुरक्षा चौकी के पास जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किया।

श्रीनगरःजम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा और सोपोर इलाके में लश्कर ए तैयबा के चार आतंकवादियों के साथ ही आतंकी समूह के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले को हंदवाड़ा इलाके में गुंड चोगल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने बताया कि इनकी पहचान परवेज अहमद चोपन, मुदासिर अहमद पंडित, मोहम्मद रफी शेख और बुरहान मुश्ताक वानी के तौर पर की गई है। उन्होंने कहा कि उनके पास से तीन एके-47 राइफलें, एके-47 राइफल की आठ मैगजीन, 332 कारतूस, 12 हथगोले, तीन पिस्तौल, पिस्तौल की छह मैगजीन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार देर रात को कुपवाड़ा जिला अंतर्गत हंदवारा इलाके के शालपोरा गांव में एक अन्य खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान लश्कर के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इनकी पहचान आजाद अहमद भट इरशाद अहमद और अल्ताफ अहमद बाबा के रूप में हुई और इनके कब्जे से दो पिस्तौल और दो हथगोले और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार शाम को बारामुला जिले के सोपोर इलाके से दो अन्य वसीम अहमद और जुनैद राशिद गनी को सादिक कॉलोनी सुरक्षा चौकी के पास जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई