जामिया नगरः दूसरी पत्नी को नफरत, घर में पहली पत्नी की गर्दन-पेट पर चाकू से वारकर मार डाला, सऊदी अरब में रहता है पति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 15:47 IST2025-06-02T15:46:12+5:302025-06-02T15:47:46+5:30

Jamia Nagar: पु्लिस ने बताया कि दूसरी पत्नी ने इस हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है।

Jamia Nagar Hatred second wife killed first wife stabbing neck and stomach home husband lives in Saudi Arabia how he hatched conspiracy | जामिया नगरः दूसरी पत्नी को नफरत, घर में पहली पत्नी की गर्दन-पेट पर चाकू से वारकर मार डाला, सऊदी अरब में रहता है पति

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी दूसरी पत्नी अपने तीन बेटों (14, 13 और छह वर्ष के) के साथ उसी घर में रह रही थी।पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने घरेलू कलह और व्यक्तिगत असुरक्षा को हत्या करने का कारण बताया। आरोपी महिला के दो बेटों ने बताया कि झगड़ा बहुत बढ़ गया था और अपनी मां के साथ मिलकर हमला किया था।

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में सोमवार तड़के 40 वर्षीय एक महिला की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला उसी फ्लैट में रहती थी जिसमें उसके पति की दूसरी पत्नी भी रहती है। पु्लिस ने बताया कि दूसरी पत्नी ने इस हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है।

आरोपी दूसरी पत्नी अपने तीन बेटों (14, 13 और छह वर्ष के) के साथ उसी घर में रह रही थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने घरेलू कलह और व्यक्तिगत असुरक्षा को हत्या करने का कारण बताया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी महिला के दो बेटों ने बताया कि झगड़ा बहुत बढ़ गया था और उन्होंने भी अपनी मां के साथ मिलकर महिला पर हमला किया था।

तड़के करीब चार बजकर 25 मिनट पर पीसीआर को कॉल आई जिसमें जामिया नगर में एक घर में संदिग्ध चोरी और संभावित हिंसा की सूचना दी गई थी। जब पुलिसकर्मी इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन एवं पेट पर चाकू के वार के कई घाव थे। पुलिस ने कहा कि घर में किसी के जबरन घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे।

Web Title: Jamia Nagar Hatred second wife killed first wife stabbing neck and stomach home husband lives in Saudi Arabia how he hatched conspiracy

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे