लाइव न्यूज़ :

तीन वर्षीय पुत्री के साथ हौद में कूदी मां, पति पर लगाया अवैध संबंध का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 18:16 IST

सांचौर थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि एक वाइस रिकॉर्डिंग बुधवार को वायरल हुई है जिसमें एक महिला सांचौर में पटवारी पति पर आरोप लगा रही है कि उसके एक पटवारी महिला से अवैध संबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देऑडियो व्हाट्सएप पर परिवार के ग्रुप पर बुधवार को साझा होने पर पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली।ना तो मृतका के माता-पिता और ना ही उसके ससुराल वालों ने मंगलवार को पुलिस को सूचित किया।

जालौरःराजस्थान के जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची के साथ मंगलवार को पानी के हौद में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों, माता पिता और ससुराल वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मृतका प्रकाशी देवी (28) और उसकी तीन वर्षीय पुत्री आर्या का अंतिम संस्कार उसी दिन (मंगलवार) कर दिया। हालांकि मृतका का एक कथित रिकॉर्डडेड ऑडियो व्हाट्सएप पर परिवार के ग्रुप पर बुधवार को साझा होने पर पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली।

सांचौर थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि एक वाइस रिकॉर्डिंग बुधवार को वायरल हुई है जिसमें एक महिला सांचौर में पटवारी पति पर आरोप लगा रही है कि उसके एक पटवारी महिला से अवैध संबंध है। रिकॉर्डिंग के बारे मुझे पता चलने पर मैंने मामले की जांच की, तब मुझे आत्महत्या के बारे में पता चला।

उन्होंने बताया कि ना तो मृतका के माता-पिता और ना ही उसके ससुराल वालों ने मंगलवार को पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाही नहीं चाहते थे इसलिये उन्होंने मंगलवार को बिना पुलिस को सूचित किये अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनायी जायेगी और आवाज की पुष्टि के लिये जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई