लाइव न्यूज़ :

जालनाः प्रसव के बाद शरीर में रक्त की कमी, मरीज को छोड़कर सुबह की सैर पर निकली डॉक्टर, मौत, स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ मामला दर्ज 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2022 21:26 IST

राजकीय अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज (जीएचएमसी) औरंगाबाद के वरिष्ठ डॉक्टरों की समिति की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि डॉक्टर महिला रोगी को अनुभवहीन नर्सों के हवाले छोड़कर सुबह की सैर के लिए चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी डॉक्टरों की समिति द्वारा उसे लापरवाही के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।13 अप्रैल को प्रसव के बाद रक्तस्राव (पीपीएच) या खून की भारी कमी के कारण मृत्यु हो गई। महिला को प्रसव के लिए 13 अप्रैल 2022 को जालना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जालनाः महाराष्ट्र के जालना शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सरकारी डॉक्टरों की समिति द्वारा उसे लापरवाही के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को मामले की जांच करने वाले राजकीय अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज (जीएचएमसी) औरंगाबाद के वरिष्ठ डॉक्टरों की समिति की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि डॉक्टर महिला रोगी को अनुभवहीन नर्सों के हवाले छोड़कर सुबह की सैर के लिए चली गई थी।

पुलिस ने कहा कि मरीज नेहा लिधौरिया की 13 अप्रैल को प्रसव के बाद रक्तस्राव (पीपीएच) या खून की भारी कमी के कारण मृत्यु हो गई। महिला को प्रसव के लिए 13 अप्रैल 2022 को जालना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने कहा, ''उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

13 अप्रैल की सुबह प्रसव के बाद उसके शरीर में रक्त की भारी कमी हो गई, जबकि डॉक्टर उसे अनुभवहीन नर्सों के भरोसे छोड़कर सुबह की सैर के लिए निकल गई। डॉक्टर और नर्सों ने महिला को खून की जरूरत के बारे में नहीं बताया।'' उन्होंने कहा, “डॉक्टर ने महिला की स्थिति और रक्त की आवश्यकता के बारे में उचित जानकारी नहीं दी।

अत्यधिक रक्त हानि के कारण उसकी मृत्यु हो गई।'' रोगी के पति ने सरकारी जिला अस्पताल में शिकायत दर्ज कराकर अपनी पत्नी की मौत की जांच की मांग की। इसके बाद शिकायत को जीएमसीएच समिति के पास भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा