Jalna Municipal Corporation: सप्लाई पानी में बदबू, टंकी ओपन किया तो उड़े होश?, अंदर का नजारा देख..., 20000 लोगों को पानी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2024 20:27 IST2024-10-13T20:25:12+5:302024-10-13T20:27:46+5:30

Jalna Municipal Corporation: पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पुराने जालना इलाके के नूतन वसाहत के निवासी अनिल काकडे़ के रूप में हुई है जो पिछले चार दिनों से लापता था।

Jalna Municipal Corporation When you opened tank lost your senses See insideWater supply to 20000 people | Jalna Municipal Corporation: सप्लाई पानी में बदबू, टंकी ओपन किया तो उड़े होश?, अंदर का नजारा देख..., 20000 लोगों को पानी की

सांकेतिक फोटो

Highlightsनिवासियों ने बताया कि घरों में आपूर्ति किए जाने वाले पानी में बदबू आ रही थी।कुछ ने दावा किया कि नलों से बाल आदि भी निकल रहे थे। कुछ लोगों ने टैंक को जांचा तो उसमें शव होने का पता चला।

Jalna Municipal Corporation: महाराष्ट्र के जालना में नगर निकाय के पानी के टैंक में रविवार को एक 31 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया।। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस टैंक से रोजाना कम से कम 20 हजार लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पुराने जालना इलाके के नूतन वसाहत के निवासी अनिल काकडे़ के रूप में हुई है जो पिछले चार दिनों से लापता था। कई निवासियों ने बताया कि उनके घरों में आपूर्ति किए जाने वाले पानी में बदबू आ रही थी।

जबकि कुछ ने दावा किया कि नलों से बाल आदि भी निकल रहे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ लोगों ने टैंक को जांचा तो उसमें शव होने का पता चला। अधिकारी ने बताया कि इसके तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि संभवत: काकडे़ ने आत्महत्या की होगी।

Web Title: Jalna Municipal Corporation When you opened tank lost your senses See insideWater supply to 20000 people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे