लाइव न्यूज़ :

Jalna Crime News: पिता ने 8 और 7 वर्षीय दो बेटियों और 12 वर्षीय बेटे को कुएं में फेंककर मार डाला, आरोपी संतोष धोंडीराम तकवाले ने पुलिस को फोन कर कहा- आओ मुझे अरेस्ट करो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2024 13:42 IST

Jalna Crime News: अधिकारी के मुताबिक, तकवाले ने अपने बेटे सोहम और बेटी शिवानी (आठ वर्ष) व दीपाली (सात वर्ष) को शनिवार को अंबाद तहसील के डोमेगांव गांव में स्थित एक कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकचनेर गांव का रहने वाला आरोपी एक होटल में काम करता था।सप्ताहांत पर बच्चों के साथ डोमेगांव पहुंचा था। फोन कर हत्याओं की जानकारी दी और बाद में फोन बंद कर दिया। 

Jalna Crime News: महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और 12 वर्षीय एक बेटे को कुएं में फेंककर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष धोंडीराम तकवाले ने रविवार को पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, तकवाले ने अपने बेटे सोहम और बेटी शिवानी (आठ वर्ष) व दीपाली (सात वर्ष) को शनिवार को अंबाद तहसील के डोमेगांव गांव में स्थित एक कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया।

अंबाद थाने के निरीक्षक रघुनाथ नाचन ने बताया कि मरने वाले बच्चे तकवाले की पहली पत्नी के थे, जिसकी मृत्यु हो गयी थी और आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अपराध के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, छत्रपति संभाजी नगर के कचनेर गांव का रहने वाला आरोपी एक होटल में काम करता था और सप्ताहांत पर बच्चों के साथ डोमेगांव पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्याओं की जानकारी दी और बाद में फोन बंद कर दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर