लाइव न्यूज़ :

36 वर्षीय पति ने पत्नी से विवाहेतर संबंध होने के शक में दोस्त को चाकू मारकर हत्या की, खून से लथपथ शव वहीं छोड़ भागा

By भाषा | Updated: October 25, 2022 16:10 IST

महाराष्ट्रः पीड़ित राजेंद्र भोरे (40) सुबह की सैर के लिए अपने घर से निकला था, तभी उसके दोस्त और पड़ोसी पाराजी दिवाते ने कथित तौर पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और खून से लथपथ शव वहीं छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना होल्कर नगर इलाके में हुई।खून से सने कपड़े व हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया, जिसे उसने छिपा दिया था।

जालनाः महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबाद शहर में सोमवार को 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध होने के संदेह में अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के शहर के होल्कर नगर इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि पीड़ित राजेंद्र भोरे (40) सुबह की सैर के लिए अपने घर से निकला था, तभी उसके दोस्त और पड़ोसी पाराजी दिवाते ने कथित तौर पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और खून से लथपथ शव वहीं छोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और खून से सने कपड़े व हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया, जिसे उसने छिपा दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि पीड़ित का उसकी पत्नी से विवाहेतर संबंध है और वह उसकी नपुंसकता के बारे में अफवाह फैला रहा था।

चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ बलात्कार: पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सामूहिक बलात्कार के दो और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। चाईबासा में पुराने हवाई अड्डे के पास 20 अक्टूबर को युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के सिलसिले में रविवार को दो नाबालिगों सहित सात लोगों को पकड़ा गया था।

घटना के वक्त युवती अपने पुरुष मित्र के साथ वहां गई थी। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दिलीप खाल्को ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि दो अन्य व्यक्ति फरार हैं और वे पीड़िता और उसके पुरुष मित्र की पिटाई करने में शामिल थे लेकिन उन्होंने बलात्कार नहीं किया।

उन्होंने कहा, “ हमने बलात्कार के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।” खाल्को ने कहा कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में पुलिस अधिकारी ने कहा कि नामी आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

युवती का बटुआ, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से बरामद कर लिया गया है जिसमें पीड़िता का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और 4500 रुपये नकद थे। आरोपियों के पास से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पीड़िता के साथ बलात्कार के बाद आरोपी उन्हें वहां छोड़कर फरार हो गए थे और पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा