छठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 20:19 IST2026-04-12T20:19:04+5:302026-04-12T20:19:33+5:30
Jalaun: मनीष के पुत्र प्रद्युम्न (13) ने रविवार को सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रद्युम्न छठी कक्षा का छात्र था।

सांकेतिक फोटो
Jalaun:उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में छठी कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के माधवगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंबुज यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव डिकॉली निवासी मनीष के पुत्र प्रद्युम्न (13) ने रविवार को सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रद्युम्न छठी कक्षा का छात्र था।
उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि जब प्रद्युम्न कमरे से बाहर नहीं आया तो देखा कि वह फांसी के फंदे से लटका हुआ है। उसे तत्काल फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधवगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि फांसी लगाने के कारण की जांच की जा रही है।