लाइव न्यूज़ :

Jalalabad nagar palika: अश्‍लील वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ लिपिक और महिला सहकर्मी निलंबित, अध्यक्ष शकील अहमद ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 15:22 IST

Jalalabad nagar palika: नगर पालिका, जलालाबाद के अध्यक्ष शकील अहमद ने मंगलवार को बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नगरपालिका कार्यालय का एक वीडियो आया, जिसमें वरिष्ठ लिपिक गफ्फार खान कार्यालय की सहकर्मी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपालिका अध्यक्ष ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।तत्काल दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था। महिला सहकर्मी को निलंबित कर दिया तथा मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले के नगर पालिका कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक तथा एक महिला सहकर्मी का कथित रूप से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पालिका अध्यक्ष ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

नगर पालिका, जलालाबाद के अध्यक्ष शकील अहमद ने मंगलवार को बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नगरपालिका कार्यालय का एक वीडियो आया, जिसमें वरिष्ठ लिपिक गफ्फार खान कार्यालय की सहकर्मी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे थे।

अहमद के अनुसार, उन्होंने तत्काल दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने के बाद उन्होंने खान तथा महिला सहकर्मी को निलंबित कर दिया तथा मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि जूनियर इंजीनियर कुलदीप को जांच अधिकारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद थाना जलालाबाद पुलिस ने भी एक मामला दर्जकर गफ्फार को गिरफ्तार किया था। फिर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा