लाइव न्यूज़ :

संबंध का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को मार डाला, पिता को गंभीर रूप से घायल किया, जानें

By भाषा | Updated: November 30, 2022 22:02 IST

ओडिशाः पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रणसोल गांव के बीरेन सामल उर्फ ​​शांतनु के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान बंबिलो गांव के जितेंद्र महापात्र के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीख सुनकर पिता संतोष उसे बचाने आए, लेकिन सामल ने उनपर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की। घायलों को बचा कर सुकिंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मंगलवार रात जितेंद्र की मौत हो गई।

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ संबंध का विरोध करने पर प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी और उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रणसोल गांव के बीरेन सामल उर्फ ​​शांतनु के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान बंबिलो गांव के जितेंद्र महापात्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सामल कलियापानी के तारिणी चौक पर आया था, जहां उसकी प्रेमिका के भाई जितेंद्र की बाजार में दुकान है और मंगलवार को उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि महापात्रा की चीख सुनकर उसके पिता संतोष उसे बचाने आए, लेकिन सामल ने उनपर भी हमला कर दिया। तारिणी चौक के दुकानदारों और बाजार में मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी को थाने ले जाया गया।

पुलिस ने दोनों घायलों को बचा कर सुकिंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मंगलवार रात जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बाद में संतोष की हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के जितेंद्र की बहन से संबंध थे।

लड़की का भाई और पिता इसके खिलाफ थे, क्योंकि सामल पहले से ही शादीशुदा था। पुलिस ने बताया कि बदले की भावना से सामल ने महिला के पिता और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बुधवार को आरोपी के घर को तोड़ दिया और ट्रक में आग लगा दी।

बाद में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने तारिणी चौक के पास धरना दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कलियापानी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुशांत कुमार दास ने कहा, “हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना