लाइव न्यूज़ :

जाजपुरः 30 वर्षीय शख्स ने आठ साल की बच्ची का सिर कलम किया, कटा सिर लेकर गांव में घूमा, इतनी सी बात पर ली मासूम की जान, पूरा मामला जानिए

By भाषा | Updated: March 26, 2022 15:31 IST

जमानकीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रेमजीत दास ने बताया कि हथियार बरामद कर लिया गया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है।वारदात को लेकर लोग सकते में हैं। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसका सिर कलम कर दिया।

संबलपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना में आठ साल की लड़की का कथित तौर पर सिर कलम करने और कटे हुए सिर के साथ गांव में घूमने के आरोप में 30 वर्षीय शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जमानकीरा मंडल के गांव में हुई इस वीभत्स घटना के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है और इस वारदात को लेकर लोग सकते में हैं। बच्ची सुबह एक खेत में शौच के लिए गयी थी, जिसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसका सिर कलम कर दिया।

बाद में वह कटा हुए सिर लेकर गांव में घूमा, एक ट्यूबवेल में गया और उसे धोया। आरोपी की पत्नी ने जब उसके हाथ में कटा हुआ सिर देखा तो उसका उससे झगड़ा हुआ लेकिन उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां जमीन पर सो गया।

कुचिंदा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि वारदात को अंजाम देते वक्त उसके दिमाग में क्या चल रहा था।’’

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का आए दिन मृतक लड़की के परिवार से झगड़ा होता था लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं था। जमानकीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रेमजीत दास ने बताया कि हथियार बरामद कर लिया गया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली