लाइव न्यूज़ :

जैसलमेरः 70 वर्षीय बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर किया अपलोड?, स्मृति जैन और शानू कुमार को पुलिस ने नोएडा में पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2025 12:49 IST

वृत्ताधिकारी रूप सिंह इंदा ने बताया, ‘‘आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और वे न्यायिक हिरासत में हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की टीम ने नोएडा में पकड़ा और जैसलमेर ले आई।संदेह है कि आरोपियों ने इस तरह के कई और वीडियो भी बनाए हैं। वीडियो बनाया गया उस समय शानू कुमार चालक की सीट पर था।

जयपुरः जैसलमेर जिले में एक बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में युवती और उसके पुरुष साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के डोडाघाट की निवासी स्मृति जैन (24) और बिहार के वैशाली के निवासी शानू कुमार (28) को जैसलमेर पुलिस की टीम ने नोएडा में पकड़ा और जैसलमेर ले आई। वृत्ताधिकारी रूप सिंह इंदा ने बताया, ‘‘आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और वे न्यायिक हिरासत में हैं।’’

उन्होंने बताया कि संदेह है कि आरोपियों ने इस तरह के कई और वीडियो भी बनाए हैं। स्मृति जैन ने जैसलमेर में 70 वर्षीय बुजुर्ग का उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का वीडियो बनाया था और जब वीडियो बनाया गया उस समय शानू कुमार चालक की सीट पर था।

कथित वीडियो में एक युवती और उसका साथी सुनसान जगह पर कार रोककर भेड़-बकरी चरा रहे बुजुर्ग को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ‘पोर्न’ वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया और मामला चार मई को सामने आया।

वीडियो सामने आने के बाद जैसलमेर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तनोट थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि हाल में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें महिला दौसा के पास एक व्यक्ति के साथ अश्लील हरकतें करती नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने कार रोकी व्यक्ति को बुलाया और दौसा की दूरी पूछी, इसी दौरान महिला ने व्यक्ति को बहलाया-फुसलाया। उन्होंने कहा कि हालांकि, चेहरे धुंधले थे लेकिन संदेह है कि आरोपियों ने ही वीडियो बनाया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानउत्तर प्रदेशबिहारनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली