लाइव न्यूज़ :

10 वर्षीय बेटे को मां ने मारकर कुएं में डाला, आरोपी महिला के पुत्र ने 14 वर्षीय चचरे भाई के साथ मां को आपत्तिजनक अवस्था में देख था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2022 17:09 IST

पुलिस के मुताबिक, बदनामी के डर से महिला और नाबालिग ने मिलकर बच्चे की हत्या कर दी और उसकी लाश कुएं में फेंक दी।

Open in App
ठळक मुद्देसर्किल अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि शव अगली सुबह बरामद कर लिया गया था।विवाहिता और उसके पति के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध हैं।मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

जयपुरः  राजस्थान के जैसलमेर जिले के झिनझनियाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मामले में बच्चे के चचेरे नाबालिग भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के बेटे ने मां को अपने 14 वर्षीय चचरे भाई के साथ नौ फरवरी को कथित तौर आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था।

 

पुलिस के मुताबिक, बदनामी के डर से महिला और नाबालिग ने मिलकर बच्चे की हत्या कर दी और उसकी लाश कुएं में फेंक दी। जैसलमेर की सर्किल अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि शव अगली सुबह बरामद कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने विवाहिता और उसके पति के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध हैं और मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। यादव ने बताया कि हत्या के आरोप में सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

राजस्थान: नाबालिग की हत्या के आरोप में मामा गिरफ्तार

राजस्थान में जालौर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को उसके मामा को गिरफ्तार किया। दो दिन पहले लड़की की लाश कुएं में मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार चौधरी ने पूछताछ में कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने के चलते लड़की की हत्या की बात स्वीकार की है।

जालौर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 12 फरवरी को आहोर थाना क्षेत्र के गांव बादनवाड़ी स्थित एक कुएं में 12 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस के विशेष दल ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि लड़की के मामा रमेश कुमार को घटना के दिन बाइक पर उसे ले जाते हुए देखा गया था।

अग्रवाल ने बताया कि आरोपी रमेश से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी भांजी को सुनसान डेरे पर ले गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के दौरान लड़की के चिल्लाने पर उसने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और लाश कुएं में डालकर भाग गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली