लाइव न्यूज़ :

नहा रही जवान की पत्नी को छेड़ने लगा सूबेदार, अफसरों ने धमकाकर केस दर्ज कराने से रोका; घर से बाहर जाने पर भी लगाई पाबंदी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 19, 2022 10:14 IST

थाना प्रभारी भरत रावत ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, "14 मार्च की शाम, जब वह नहा रही थी तो एक सूबेदार उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।"

Open in App
ठळक मुद्देसेना के जवान ने अपने ही सहकर्मी के खिलाफ रेप के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बड़े अधिकारियों द्वारा मामले को रफा-दफा करने की भी कोशिश की गई है।मामले में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ने कहा कि इस पर संज्ञान लिया गया है।

जोधपुर: सेना के एक जवान के खिलाफ अपने सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार अधिकारियों को कथित तौर पर दंपती को धमकाने और मामले को रफा दफा कराने के आरोप में प्राथमिकी में नामजद किया गया है। पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों द्वारा भेजी गई सैन्य पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें परेशान किया और आरोपी को बचाने के मकसद से उन्हें गलत बयान देने के लिए मजबूर किया था। 

क्या है पूरा मामला

कथित घटना के दो दिन बाद पीड़िता और उसके पति ने आरोपी और चार अधिकारियों के खिलाफ यहां रतनाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें से दो कर्नल और दो मेजर रैंक के अधिकारी हैं। सेना ने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और रतनाडा पुलिस को जांच में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति सैनिक है और वह अपने पति के साथ छावनी क्षेत्र में रहती है। 

थाना प्रभारी भरत रावत ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, “14 मार्च की शाम, जब वह नहा रही थी तो एक सूबेदार उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आसपास मौजूद उसका पति उसे बचाने आया। दोनों ने सूबेदार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।'' 

पीड़िता और उसके पति को घर में कैद करने की भी कोशिश की गई

रावत के अनुसार, शिकायत में आगे कहा गया है कि दंपती ने तुरंत सैन्य अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें न केवल इस मुद्दे को उठाने के प्रति हतोत्साहित किया, बल्कि चुप रहने के लिए भी मजबूर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे और उसके पति को अपने घर में कैद रखने की पूरी कोशिश की, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग न की जाए। 

रक्षा प्रवक्ता ने क्या बयान दिया

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा, ''भारतीय सेना ने इस मामले का संज्ञान लिया है जिसमें जोधपुर सैन्य स्टेशन में रहने वाले एक सेवारत सैनिक की पत्नी ने एक अन्य सेवारत सैनिक और दूसरे कर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।'' 

टॅग्स :क्राइमभारतीय सेनाजयपुररेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास