लाइव न्यूज़ :

जयपुर: अस्पताल के ICU में भर्ती महिला से रेप, मुंह पर लगा था मास्क, हाथ बांध वार्ड ब्वॉय ने रात भर किया परेशान

By अनुराग आनंद | Updated: March 17, 2021 13:26 IST

इस मामले में पुलिस ने कहा कि अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर और सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद हमने आरोपी खुशीराम गुर्जर की पहचान की।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में पीड़िता ने सुबह अपने पति को आपबीती सुनाई।बीमार पड़ने पर परिवार के लोग महिला को लेकर शालबी अस्पताल गए थे। 

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां अस्पताल के आईसीयू वार्ड से एक महिला मरीज के बलात्कार की भयानक घटना सामने आई है। यह घटना राजधानी जयपुर के शाल्बी अस्पताल में सोमवार रात को घटी है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपी वार्ड ब्वॉय ने आईसीयू में भर्ती महिला मरीज से बारी-बारी से छेड़छाड़ की। पीड़िता की सोमवार दिन में अस्पताल में ही सर्जरी हुई थी और उसके बाद उसे आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था।

महिला को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था। इस दौरान उसके मुंह पर ऑक्सीजन की नली लगी थी। हाथ बंधे थे। शाम को ही सर्जरी हुई थी, जिससे पूरे शरीर में तकलीफ थी। इस हालत में भी जितना विरोध कर सकती थी किया, लेकिन उस शैतान शख्स को तरस नहीं आई। वह महिला के शरीर के अंगों को बार-बार छूकर अपनी हवस पूरी करता रहा।

महिला ने अपने पति को इशारा कर घटना की जानकारी दी-

आईसीयू में अपने साथ हो रहे इस घटना के दौरान महिला बुरी तरह से डरी हुई थी। वह रात भर रोती रही। सुबह उसने नर्स से बताने की कोशिश की तो पास खड़े वार्ड ब्वॉय ने उसे डराकर चुप करा दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को इशारा कर इस बारे में जानकारी दी। पति ने कलम व कागज हाथ में दिया तो महिला ने सबकुछ लिखकर बता दिया। 

पति ने रेप के मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई-

इसके बाद पति ने रेप के मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि निर्भया केस के बाद भले ही आरोपी अश्लील हरकत ही करता हो, लेकिन ऐसी स्थिति में भी रेप का ही केस दर्ज किया जाता है।  

टॅग्स :रेपजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह