लाइव न्यूज़ :

जयपुरः रिसॉर्ट में अवैध कैसीनो, डांस बार और जुआ घर पर रेड, 13 महिलाओं सहित 84 लोग अरेस्ट,  नौ हुक्का, 110 बोतल, 14 लग्जरी कार, ट्रक और 23.78 लाख रुपये नकदी बरामद 

By भाषा | Updated: August 21, 2022 20:36 IST

अधिकारी ने बताया कि 13 महिलाओं सहित कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि सहित विभिन्न राज्यों से हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपियों में कर्नाटक पुलिस का एक निरीक्षक और बेंगलुरु में तैनात तहसीलदार भी शामिल हैं। नौ हुक्का, शराब की 44 बोतलें, बीयर की 66 बोतलें, 14 लग्जरी कार, एक ट्रक और 23.78 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है।जयपुर पुलिस के दल ने साईपुरा बाग पैलेस में शनिवार रात को छापा मारा।

जयपुरःराजस्थान पुलिस ने जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट में अवैध कैसीनो, डांस बार और जुआ घर के संचालन के सिलसिले में 13 महिलाओं सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कर्नाटक पुलिस का एक निरीक्षक और बेंगलुरु में तैनात तहसीलदार भी शामिल हैं। जयपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा ने रविवार को बताया कि रिसॉर्ट से नौ हुक्का, शराब की 44 बोतलें, बीयर की 66 बोतलें, 14 लग्जरी कार, एक ट्रक और 23.78 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जयपुर पुलिस के दल ने साईपुरा बाग पैलेस में शनिवार रात को छापा मारा जहां आयोजकों समेत आरोपी शराब, जुआ और अन्य गतिविधियों में लिप्त पाये गये। उन्होंने बताया कि पार्टी का आयोजन नरेश मल्होत्रा उर्फ बबलू और उनके बेटे मनवेश ने किया था।

उन्होंने बताया कि जयपुर निवासी किशन, मेरठ निवासी मनीष शर्मा, फार्म हाउस के प्रबंधक मोहित सोनी भी व्यवस्था में शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि 13 महिलाओं सहित कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि सहित विभिन्न राज्यों से हैं। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर