लाइव न्यूज़ :

लिव इन रिलेशन में रह रहा था शख्स, महिला के पति को सामने देख उड़े होश, पांचवी मंजिल से लगा दी छलांग और फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 15:16 IST

अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर बने फ्लैट में रह रहे उसके प्रेमी ने जैसे ही महिला के पति को खिड़की से देखा, उसने पीछे की बालकानी में जाकर छलांग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर घायल व्यक्ति को महिला ने रविवार को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में महिला के साथ किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रहा था।

जयपुरः जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ संबंध में रह रहे एक व्यक्ति ने रविवार को महिला के पति को देख अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को महिला ने रविवार को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कन्नौज निवासी आजम ऊफ मोहिसिन (29) एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में महिला के साथ किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रहा था।

हालांकि, महिला का अपने पति से तलाक नहीं हुआ था। महिला अपने प्रेमी मोहिसिन के साथ दो साल पहले नैनीताल से अपनी पांच साल की नाबालिग बेटी के साथ पति को छोड़कर आ गई थी। पति महिला की तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया कि पति रविवार को महिला के बारे में जानकारी जुटा कर उससे मिलने अपार्टमेंट पहुंचा था।

अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर बने फ्लैट में रह रहे उसके प्रेमी ने जैसे ही महिला के पति को खिड़की से देखा, उसने पीछे की बालकानी में जाकर छलांग लगा दी। यह देख महिला का पति वहां से भाग गया। महिला ने गंभीर रूप से घायल मोहिसिन को अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा