लाइव न्यूज़ :

जयपुरः प्रेमी ने प्रेमिका और उसके भाई को धारदार हथियार से वार कर हत्या की, थाने पहुंचकर कहा- लो जी काम तमाम कर दिया...

By भाषा | Updated: May 5, 2022 19:11 IST

राजस्थान के जयपुर का मामला है। सदर थाना के थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि हसनपुरा निवासी गुलशन (26) सुबह पड़ोस में रहने वाली पूनम (17) से मिलने गया था, जहां दोनो के बीच विवाद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुलशन ने धारदार हथियार से पूनम पर वार कर उसकी हत्या कर दी।भाई सोनू ने बीच बचाव किया तो आरोपी गुलशन ने हत्या कर दी।आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुरः  जयपुर के सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नाबालिग युवती और उसके भाई की हत्या के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। थाने पहुंचकर आरोपी ने कहा कि लो जी काम तमाम कर दिया।

सदर थाना के थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि हसनपुरा निवासी गुलशन (26) सुबह पड़ोस में रहने वाली पूनम (17) से मिलने गया था, जहां दोनो के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि विवाद के चलते गुलशन ने धारदार हथियार से पूनम पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

घर मौजूद मृतका के भाई सोनू ऊर्फ तरुण (19) ने जब बीच बचाव किया तो आरोपी गुलशन ने उस पर भी वार कर उसकी भी हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि भाई बहन की हत्या के बाद आरोपी युवक स्वयं थाने पहुंच कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरहत्याराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर