लाइव न्यूज़ :

पुलिस इंस्पेक्टर से मांगी चाबी, मना करने पर छीना, कार लेकर फरार, हेड कांस्टेबल पर गोली चलायी, पेट में लगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 21:41 IST

निजी कार में सवार पुलिस निरीक्षक नरेंद्र खीचड़ और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह एक ढाबे में खाना खाने रुके थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना सीकर के रानोली में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। बदमाश ने उनपर गोली चला दी और चाबी छीनकर, कार लेकर फरार हो गए।पुलिस वाले ढाबे में घुसे वहां चाय पी रहे बदमाशों ने उनसे चाबी मांगी।

जयपुरः राजस्थान के सीकर जिले में दो अज्ञात बदमाश एक पुलिस निरीक्षक से कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस दौरान एक हेड कांस्टेबल पर गोली चलायी, जो उनके पेट में लगी है।

यह घटना सीकर के रानोली में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। एक निजी कार में सवार पुलिस निरीक्षक नरेंद्र खीचड़ और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह एक ढाबे में खाना खाने रुके थे। सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि जैसे ही दोनों पुलिस वाले ढाबे में घुसे वहां चाय पी रहे बदमाशों ने उनसे चाबी मांगी।

पुलिस वाले सादे कपड़ों में थे और जब महेंद्र सिंह ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उनपर गोली चला दी और चाबी छीनकर, कार लेकर फरार हो गए। घटना में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के पेट में गोली लगी है। उनकी सर्जरी की गई है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

वहीं, खीचड़ जयपुर पूर्व की जिला विशेष टीम डीएसटी के प्रभारी हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान व तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इसे राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का उदाहरण बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लीजिए; मुख्यमंत्री जी अपराधियों के हौंसले की बुलन्दी का उदाहरण; अब तो कानून के रक्षक पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी कैसे स्वयं को महफूज समझे।’’  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई