लाइव न्यूज़ :

जयपुरः होटल में आयुर्वेदिक मालिश के बहाने नीदरलैंड की महिला से दुष्कर्म, केरल निवासी मुरलीधरन अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2022 08:40 IST

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि अज्ञात आरोपी ने सिंधी कैंप के पास एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के दौरान महिला से दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधी कैंप थाने में भादंसं की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी बिजू मुरलीधरन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।केरल का मूल निवासी मुरलीधरन यहां खातीपुरा इलाके में किराये के मकान में रहता है।

जयपुरः  नीदरलैंड की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जयपुर के एक होटल में एक व्यक्ति ने आयुर्वेदिक मसाज के बहाने उससे बलात्कार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि अज्ञात आरोपी ने सिंधी कैंप के पास एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के दौरान महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इस बारे में बृहस्पतिवार शाम सिंधी कैंप थाने में भादंसं की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी बिजू मुरलीधरन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

केरल का मूल निवासी मुरलीधरन यहां खातीपुरा इलाके में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी व्यक्ति को आयुर्वेदिक मालिश के लिए उस जगह पर बुलाया था जहां वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रुकी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। महिला (31 वर्ष) अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पर्यटकों के एक समूह के रूप में 12 मार्च को दिल्ली आई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा