लाइव न्यूज़ :

जयपुर: अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन युवकों को मुक्त कराया, युवती सहित सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2019 05:34 IST

राजस्थान पुलिस ने जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र से अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर युवती सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

जयपुर, 14 जुलाईः राजस्थान पुलिस ने जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र से अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर युवती सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के चंगुल से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और बीकानेर के तीन युवकों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने रविवार को अजमेर रोड पर एक टाउनशिप से गिरोह के चंगुल से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, और बीकानेर के तीन युवकों को मुक्त करा कर गिरोह में शामिल एक युवती सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह के अधिकतर सदस्य हरियाणा से हैं।

लूट की कार का पीछा करते हुए टाउनशिप में पहुंची पुलिस दल को संयोगवश पीडि़तों के बंधक बनाने के बारे में पता चला। पुलिस ने उसके बाद 600 फ्लैट की टाउनशिप में सर्च आपरेशन चलाया और अपहरण मामले में शामिल एक युवती सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। देर रात तीन बजे शुरू हुआ सर्च आपरेशन लगभग 12 घंटे तक चला। टाउनशिप में पुलिस बीती रात लूट की एक कार के आरोपी की तलाश में गई थी लेकिन संयोगवश पुलिस ने वहां तीन युवकों के अपहरण में शामिल एक व्यक्ति को पकड़ लिया, तब जाकर मामला प्रकाश में आया।

पुलिस उपायुक्त विकास शर्मा ने बताया कि भांकरोटा थाना क्षेत्र से शनिवार रात दो बजे कुछ बदमाशों ने एक कार लूट कर उसके चालक का अपहरण कर लिया था। सूचना पर पुलिस दल त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की एक एसयूवी कार और लूटी गई कार की पहचान एक टाउनशिप से की। उन्होंने बताया कि जब पुलिस दल टाउनशिप में प्रवेश कर रहा था, उसी दौरान दल ने एक व्यक्ति को वहां से भागते हुए देखा। दल ने उसे जब पकड़ा तो पता चला पिछले कई दिनों से तीन युवकों को टाउनशिप के एक फ्लैट में बंधक बना रखा है।

बंधकों को बुरी स्थिति में रखा गया था। पुलिस ने उन्हें मुक्त करवाया। शर्मा ने बताया कि टाउनशिप के कई ब्लॉकों में बने 600 फ्लैट्स में से सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने तीन ब्लॉकों की पहचान कर सर्च आपरेशन किया जिसमें विभिन्न ब्लॉकों में से छह आरोपियों को पकडा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक आरोपी टाउनशिप की छत के पानी के टैंक में छिपा हुआ था। आरोपियों के कब्जे से दो हथियार और 8 कारतूस बरामद किए गए हैं।

शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराए गए युवकों की पहचान आंध्र प्रदेश के मलंग शाह (34), महाराष्ट्र के लुफ्तान (20) और बीकानेर के शहजाद (35) के रूप में की गई है। आंध्रप्रदेश के मलंग शाह एक ट्रस्ट चलाते हैं और आरोपियों ने बड़ी रकम दान में देने के लिए उन्हें बुलाया था जबकि लुफ्तान और उनके दोस्त शहजाद को सस्ती दर पर बिटकॉइन उपलब्ध कराने के वादे पर बुलाया गया था।

उपायुक्त ने बताया कि आरोपी तीनों बंधक बनाए गए युवकों से फिरौती के रूप में बड़ी रकम कमाना चाहते थे। तीनों युवकों को एक फ्लैट में बंधक बना रखा था और तीनों बंधकों में से एक भी युवक आरोपियों की मांग पूरी करने की स्थिति में नहीं था। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे रखी थी। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी यहां तक कि युवकों के परिजनों को भी नहीं पता था कि उनका अपहरण हो चुका है। बंधक युवकों ने सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं क्योंकि उनका किसी से संपर्क नहीं था।

उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बंधक बनाए गए तीनों युवकों को बुरी तरह यातनाएं दी थी और उनकी पिटाई की थी। तीनों युवकों में से एक भी सही तरीके से चल नहीं पा रहा था। उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार सातों आरोपियों में शामिल युवती एक आरोपी की मित्र थी। पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने लक्ष्य को चंगुल में फंसाने के लिए हवाई टिकट और होटल के कमरे बुक कराते रहते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जितेन्द्र कुमार (21), दीपक कुमार (22), अनुपम सोनी (19), पवन कुमार (20), भवानी सिंह (19), लोकेन्द्र सिंह (24) और कलजीत कौर उर्फ मोना (21) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि लोकेन्द्र राजस्थान के झुझुनूं जिले और मोना जयपुर निवासी है जबकि अन्य आरोपी हरियाणा निवासी है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। टाउनशिप में रह रहे लोगों को वहां चल रही आपराधिक गतिविधियों के बारे में पता नहीं था। टाउनशिप में कई थाना क्षेत्रों के लगभग 100 पुलिसकर्मियों और आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादी विरोधी दस्तों ने सर्च आपरेशन किया।

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत