Jaipur: विवाहित महिला का बयान दर्ज करने के बहाने कांस्टेबल ने किया रेप?, बाइक पर होटल में ले जाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 20:50 IST2025-03-09T20:48:22+5:302025-03-09T20:50:23+5:30

Jaipur: सांगानेर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति ने कांस्टेबल भागाराम के खिलाफ शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Jaipur Constable rape married woman pretext recording her statement Took hotel bike raped her such plan | Jaipur: विवाहित महिला का बयान दर्ज करने के बहाने कांस्टेबल ने किया रेप?, बाइक पर होटल में ले जाकर...

सांकेतिक फोटो

Highlightsघर पहुंचा और उसकी पत्नी को एक होटल के कमरे में ले गया। आरोपी कांस्टेबल घर गया था उस समय वह काम पर गया हुआ था।बाइक पर एक होटल में ले गया और कपड़े बदलने की बात कहकर कमरा मांगा।

Jaipur:राजस्थान पुलिस ने एक कांस्टेबल को विवाहित महिला का बयान दर्ज करने के बहाने उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सांगानेर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति ने कांस्टेबल भागाराम के खिलाफ शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सांगानेर थाने में तैनात कांस्टेबल भागाराम पड़ोसी के खिलाफ पीड़ित द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गयी शिकायत के सिलसिले में बयान दर्ज करवाने के बहाने शनिवार को उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी को एक होटल के कमरे में ले गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस समय आरोपी कांस्टेबल घर गया था उस समय वह काम पर गया हुआ था।

उन्होंने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता की पत्नी और उसके तीन साल के बेटे को अपनी बाइक पर एक होटल में ले गया और कपड़े बदलने की बात कहकर कमरा मांगा। उन्होंने बताया उसके बाद आरोपी कांस्टेबल ने होटल के कमरे में उसके तीन साल के बेटे के सामने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी कांस्टेबल ने उसके पति को जेल में डालने की धमकी दी। उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, “आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बलात्कार की पुष्टि के लिए महिला की चिकित्सा जांच भी कराई जा रही है।” 

Web Title: Jaipur Constable rape married woman pretext recording her statement Took hotel bike raped her such plan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे