लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी से तंग आकर ट्रेन के सामने कूद गए चार दोस्त, 3 की हुई मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 08:12 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर:राजस्थान के अलवर में बेरोजगारी से परेशान तीन युवा दोस्तों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्यहत्या कर ली. चुनावी माहौल में इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा व केंद्र की राजग सरकार को आड़े हाथ लिया है.

घटना मंगलवार शाम की है जब तीन युवा दोस्तों ने एक साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों युवकों द्वारा आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बेरोजगारी के कारण तीनों अवसाद में थे. उन्होंने बताया कि छह युवकों का समूह मंगलवार शाम रेल की पटरियों के पास खड़ा था.

समूह में से चार युवक चलती ट्रेन के आगे कूद गए जिनमें से मनोज (24), सत्यनारायण मीणा (22) और ऋतुराज मीणा की मौत हो गई वहीं अभिषेक मीणा (22) घायल हो गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार बाकी दो दोस्तों राहुल और संतोष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बारे मेें कई तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं. हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा.

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक बेरोजगारी के चलते अवसाद में थे. मनोज और सत्यनारायण स्नातक थे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. जबकि ऋतुरात बीए प्रथम वर्ष का छात्र था. घायल युवक को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बॉक्स रोजगार के अवसर मुश्किल से पैदा हो पाए हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में इस घटना का जिक्र किया और आरोप लगाया कि देश का यह हाल भाजपा व राजग की सरकार ने बनाया है. उन्होंने पांच साल में दस करोड़ युवाओं को नौकरी देने के भाजपा के चुनावी वादे पर तंज कसा और कहा कि वास्तविकता में रोजगार के सवा आठ लाख अवसर भी मुश्किल से पैदा हो पाए हैं.

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह