लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे की पत्नी को भगाने में जय बाजपेयी की भूमिका आई सामने, जानें कैसे हिस्ट्रीशीटर की मदद से करोड़पति बना जय बाजपेयी

By अनुराग आनंद | Updated: July 8, 2020 17:57 IST

जय बाजपेयी मुख्य तौर पर विकास दुबे के पैसे को हवाला तक पहुंचाने व जमीन, फ्लैट आदि में लगाने का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे से पैसा लेकर वह न सिर्फ बाजार में लगाता था बल्कि जमीनों की खरीद फरोख्त भी करता था। विकास दुबे के नाम पर व जय बाजपेयी ने कई विवादित जमीन व फ्लैट को अपने नाम कर लिया। जय बाजपेयी आज से 7 साल पहले 4 हजार की सैलरी पाता था और प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था।

नई दिल्ली: कानपुर में 8 पुलिसकर्मीयों की हत्या कर फरार विकास दुबे 6 दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे को बुधवार को फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया था, लेकिन यूपी एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही विकास वहां से फरार हो गया। हलांकि, यूपी पुलिस ने विकास के एक साथी को वहां से गिरफ्तार कर लिया और पुलिस की हत्या के बाद लुटे गए दो हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई खुलासे हो रहे हैं। आज तक की मानें तो पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी को घटना के बाद भागने में मदद करने वाले जय बायपेयी को हिरासत में लिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि विकास दुबे की पत्नी व उसके बेटे को जय बाजपेयी ने अपने गाड़ी से सुरक्षित जगह तक पहुंचाया था। 

जय बाजपेयी, विकास दुबे व एसएसपी आनंद देव के साथ

विकास दुबे का खजांची था जय बाजपेयी-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, जय बाजपेयी मुख्य तौर पर विकास दुबे के पैसे को हवाला तक पहुंचाने व जमीन, फ्लैट आदि में लगाने का काम करता था। विकास से पैसा लेकर वह न सिर्फ बाजार में लगाता था बल्कि जमीनों की खरीद फरोख्त भी करता था। यही नहीं जय बाजपेयी विकास के बल पर विवादित जमीनें लेता था और फिर उन्हें बेचता था। इसके अलावा मार्केट में ब्याज पर रुपए बांटने का काम भी है। 15 से अधिक मकान हैं और वह दर्जनों फ्लैट का मालिक भी है। 

4 हजार के पगार पर काम करने से लेकर करोड़पति बनाने तक में जय के साथ विकास दुबे- 

बता दें कि जय बाजपेयी आज से 7 साल पहले 4 हजार की सैलरी पाता था और प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। लेकिन, जैसे ही वह विकास के संपर्क में आया और गैरकानूनी काम में उतरा काफी कम समय में उसने करोड़ों की संपत्ति बना ली। लखनऊ से कानपुर जाने वाले रोड पर एक पेट्रोल पम्प भी जय बाजपेयी का है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जय बाजपेयी अवैध रूप से चल रहे इस पेट्रोल पंप का मालिक है।

जय के साथ हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर जय बाजपेयी का कानपुर देहात के एसएसपी आनंद देव के साथ कई फोटो भी वायरल हुआ। ये वही एसएसपी थे जिससे शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा ने एसएचओ के बारे में शिकायत की थी। कई केस में वांछित होने के बाद भी जय बाजपेयी के पास पासपोर्ट बने हैं। इससे उसके राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़ को समझा जा सकता है। इसके नाम से लखनऊ व कानपुर जैसे शहरों में भी एक दर्जन से अधिक मकान हैं।  

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह