लाइव न्यूज़ :

जाफराबादः 2,000 रुपये पर लिए उधार, मांगने पर आदिल ने चाकू निकालकर फरदीन-दोस्त जावेद पर किया हमला, एक की मौत और दूसरा घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2025 15:23 IST

जाफराबाद थाने को चाकू घोंपने की एक घटना के संबंध में सूचना मिली और जेपीसी अस्पताल पहुंचने पर अधिकारियों को पता चला कि फरदीन को उसके पिता अस्पताल लेकर आए थे और उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगली के पास खड़े थे, तभी आदिल आया पहले 2,000 रुपये उधार लिए थे।आदिल आक्रोशित हो गया और चाकू निकालकर युवकों पर हमला कर दिया।आदिल का भाई कामिल और पिता शकील भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

नई दिल्लीः उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक स्थानीय निवासी ने 2,000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना देर रात 12.10 बजे हुई जब फरदीन ने आरोपी आदिल से उससे उधार लिए 2,000 रुपये वापस मांगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जाफराबाद थाने को चाकू घोंपने की एक घटना के संबंध में सूचना मिली और जेपीसी अस्पताल पहुंचने पर अधिकारियों को पता चला कि फरदीन को उसके पिता अस्पताल लेकर आए थे और उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि फरदीन और उसका दोस्त जावेद एक गली के पास खड़े थे, तभी आदिल आया जिसने पहले उनसे 2,000 रुपये उधार लिए थे। जब फरदीन ने आदिल से अपने पैसे वापस मांगे तो आदिल कथित तौर पर आक्रोशित हो गया और उसने चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया।

घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आदिल का भाई कामिल और उनके पिता शकील भी घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने आदिल को दोनों युवकों पर हमला करने के लिए उकसाया। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए।

इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने तथा अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘‘कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है और आदिल तथा उसके साथियों को पकड़ने के लिए टीम लगायी गयी है।’’ पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली