Jabalpur: ऑफिस में महिला कर्मचारी से पति का अवैध संबंध?, पत्नी ने चाकू घोंपकर हत्या की, बीच बचाव करने पर सोनम को किया घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2024 16:39 IST2024-12-20T16:38:43+5:302024-12-20T16:39:32+5:30

Jabalpur: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आनंद कलादगी ने बताया कि पीड़िता अनिका (33) आरोपी महिला के पति ब्रजेश मिश्रा की निर्माण कंपनी में काम करती थी।

Jabalpur Husband's illicit relationship female employee in office Wife stabbed to death Sonam injured when she intervened | Jabalpur: ऑफिस में महिला कर्मचारी से पति का अवैध संबंध?, पत्नी ने चाकू घोंपकर हत्या की, बीच बचाव करने पर सोनम को किया घायल

सांकेतिक फोटो

Highlightsशिखा को अपने पति पर अनिका के साथ संबंध होने का संदेह था। शिखा ने अनिका को चाकू मार दिया।बीच बचाव करने की कोशिश में सोनम भी घायल हो गई।

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला ने अवैध संबंध के संदेह में अपने पति की कंपनी में काम करने वाली महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि इस दौरान बीच-बचाव कराने आई महिला घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार को हुई हत्या के लिए बृहस्पतिवार को शिखा मिश्रा (35) को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आनंद कलादगी ने बताया कि पीड़िता अनिका (33) आरोपी महिला के पति ब्रजेश मिश्रा की निर्माण कंपनी में काम करती थी।

उन्होंने बताया कि शिखा को अपने पति पर अनिका के साथ संबंध होने का संदेह था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बुधवार को अनिका से संपर्क किया और प्रोफेसर कॉलोनी में सोनम रजक नामक महिला के घर पर उससे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

शिखा ने अनिका को चाकू मार दिया तथा बीच बचाव करने की कोशिश में सोनम भी घायल हो गई। उन्होंने कहा कि अनिका की मौत हो गई, जबकि सोनम अस्पताल में भर्ती है। एएसपी ने बताया कि मौके से फरार हुई आरोपी महिला को बृहस्पतिवार को सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़के ने युवती से दुष्कर्म किया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 20 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) निष्ठा उपाध्याय के अनुसार, 17 वर्षीय आरोपी नाबालिग उस समय पीड़िता के घर में घुस गया जब वह सो रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी, युवती को जबरन अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया, “पीड़िता भागने में सफल रही और उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।” उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है।

Web Title: Jabalpur Husband's illicit relationship female employee in office Wife stabbed to death Sonam injured when she intervened

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे