ITBP के जवान ने की गोलीबारी, तीन घायल

By भाषा | Updated: March 25, 2018 20:16 IST2018-03-25T20:16:26+5:302018-03-25T20:16:26+5:30

भूमि विवाद के चलते आईटीबीपी के एक जवान ने तीन लोगों पर कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें वे लोग घायल हो गए। जवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

ITBP jawan fire on public , three injured | ITBP के जवान ने की गोलीबारी, तीन घायल

ITBP के जवान ने की गोलीबारी, तीन घायल

मुजफ्फरनगर, 25 मार्च: शामली जिले के कंधला पुलिस थाने के भारसी गांव में भूमि विवाद के चलते आईटीबीपी के एक जवान ने तीन लोगों पर कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें वे लोग घायल हो गए। जवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

सर्किल अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि घटना कल की है। गिरफ्तार किए जाने के बाद आईटीबीपी का जवान राहुल चिकित्सा जांच में नशे में धुत पाया गया। घटना के संबंध में और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक रिचपाल और रोहतास नाम के व्यक्तियों के बीच भूमि विवाद को लेकर बहस हो रही थी, इस बीच रोहतास के बेटे राहुल और उसके दो भाईयों ने कथित तौर पर गोलीबारी की।

पंकज, संजय और आर्यन को गोली लगी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Web Title: ITBP jawan fire on public , three injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे