लाइव न्यूज़ :

जयपुरः IRS महिला अफसर ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, कहा-पति और सास ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 17:37 IST

मिली जानकारी के अनुसार, अपने सुसाइड नोट में महिला अफसर ने अपनी सास और पति को जिम्मेदार ठहराया है। महिला का पति इंडियन ऑडित एंड अकाउंट्स सर्विसेज में अफसर है, जोकि चंडीगढ़ में पदस्थ है।

Open in App

जयपुर, 09 अगस्तःराजस्थान की राजधानी जयपुर के बजाजनगर में एक 35 वर्षीय आईआरएस महिला अफसर बिन्नी शर्मा ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला अफसर ने आत्महत्या करने का कारण बताया है। बता दें, घटना सोमवार की है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपने सुसाइड नोट में महिला अफसर ने अपनी सास और पति को जिम्मेदार ठहराया है। महिला का पति इंडियन ऑडित एंड अकाउंट्स सर्विसेज में अफसर है, जोकि चंडीगढ़ में पदस्थ है। सुसाइड नोट में महिला अफसर ने लिखा, 'मैंने अपने जिंदगी के नौ साल झूठ में जिए हैं। मेरे पति और सास ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी हैं। भगवान मेरे बच्चों का ध्यान रखेंगे, मैं जा रही हूं।'  जयपुर ईस्ट के डिप्टी पुलिस कमिशनर गौरव यादव के अनुसार, महिला अफसर अपनी खराब शादीशुदा जिंदगी के कारण कुछ सालों से डिप्रेशन में थी। इस सुसाइड के बाद पुलिस ने महिला अफसर के पति गुरप्रीत वालिया से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक वो जयपुर नहीं पहुंचे हैं। आईआरएस महिला अफसर बिन्नी शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह उनके परिवार को सौंप दिया गया था। बिन्नी शर्मा की मौत की खबर उनके परिवार वालों के लिए हैरान कर देने वाली घटना है। बिन्नी के परिजन की मानें तो बिन्नी एक खुशदिल इंसान थीं, लेकिन अपने शादीशुदा जिंदगी में बिगड़ते रिश्तों की वजह से वो काफी परेशान थीं। 

आपको बता दें, 2008 बैच की आईआरएस अफसर बिन्नी शर्मा जयपुर में सेन्ट्रल गुड्स ऐंड सर्विसिज टैक्स कमिश्नरेट में डिप्टी कमिश्नर थीं। बिन्नी अपनी मां मधु शर्मा और दो बच्चों के साथ रहती थीं। एक की उम्र 8 वर्ष है और दूसरा डेढ़ साल का है।  देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह