लाइव न्यूज़ :

IPS पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज का मुकदमा, 5 करोड़ रुपये के लिए शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप

By भाषा | Updated: May 22, 2019 02:52 IST

27 नवंबर 2015 को शास्त्रीनगर निवासी चरणदास सिंह की बेटी नम्रता का विवाह सुभाष नगर के रहने वाले अमित निगम पुत्र गंगाचरण निगम से हुआ था। अमित निगम 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली स्थित पीएसी में अडिशनल कमांडेंट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि पति पांच करोड़ रुपये के दहेज की मांग को लेकर उन्हें बुरी तरह से पीटते थे। थाना नौचंदी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि नम्रता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में 17 मई को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना नौचंदी में दिल्ली में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ उनकी पत्नी ने पांच करोड़ रुपए के दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि 27 नवंबर 2015 को शास्त्रीनगर निवासी चरणदास सिंह की बेटी नम्रता का विवाह सुभाष नगर के रहने वाले अमित निगम पुत्र गंगाचरण निगम से हुआ था। अमित निगम 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली स्थित पीएसी में अडिशनल कमांडेंट हैं।

नम्रता के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज को लेकर उनका उत्पीड़न शुरू हो गया था। आरोप है कि पति पांच करोड़ रुपये के दहेज की मांग को लेकर उन्हें बुरी तरह से पीटते थे।

आरोप है कि 30 अप्रैल को अमित ने नम्रता को बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद करके अमित वहां से चले गए। होश में आने पर नम्रता अपनी एक सहेली के पास पहुंची और सारी बात की जानकारी दी। इसके बाद नम्रता ने पति और सास-ससुर के खिलाफ थाना नौचंदी में दहेज उत्पीड़न और मारपीट से संबंधित तहरीर दी।

थाना नौचंदी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि नम्रता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में 17 मई को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने घटना के बारे कहा कि निगम के खिलाफ उनकी पत्नी ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट